छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से किया कई बार दुष्कर्म: गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार, कर ली दूसरी शादी

जब भी उसकी मर्जी होती, शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करता रहता था, इस दौरान प्रार्थिया 06 माह की गर्भवती भी हो गई और आरोपी राम किशुन, माह मई 2025 में किसी और लड़की से भी शादी कर लिया है व प्रार्थिया को पत्नी बनाकर रखने से इनकार कर रहा है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना में भा. द. वि.की धारा 366,376(2-N) के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी: राम किशुन राम, उम्र 27 वर्ष

जशपुर। दिनांक 09.09.25 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 40 वर्षीय महिला ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि वह तीन बच्चों की मां है, उसके पति की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई थी। उसके पति की मृत्यु के छः माह पश्चात ही, आरोपी रामकिशुन राम उम्र 27 वर्ष के द्वारा, दिनांक 10.06.21 को जब प्रार्थिया रात्रि में अपने घर में सो रही थी, तभी आरोपी राम किशुन, गलत नियत से उसके घर में घुसा, व प्रार्थिया को शादी करूंगा, उसके बच्चों का भरण पोषण करूंगा कहकर, प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया।

तब से लेकर अब तक, जब भी उसकी मर्जी होती, शादी का झांसा देकर, प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करता रहता था, इस दौरान प्रार्थिया 06 माह की गर्भवती भी हो गई और आरोपी राम किशुन, माह मई 2025 में किसी और लड़की से भी शादी कर लिया है व प्रार्थिया को पत्नी बनाकर रखने से इनकार कर रहा है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बगीचा में भा द वि की धारा 366,376(2-N) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, मामले के आरोपी राम किशुन राम उम्र 27 वर्ष को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी राम किशुन राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, आरक्षक मुकेश पांडे व बलि राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिला संबंधी अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, बगीचा क्षेत्र से, एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button