दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विद्यालय में समर कैंप का किया गया आयोजन, पब्लिक स्पीकिंग के गुर सीख कर विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा

भिलाई। “प्रशिक्षण ही विकास का प्रथम सोपान है’ और शारदा विद्यालय, रिसाली का उददेश्य ही विद्यार्थियों का सर्वागींण विकास है। इसी ध्येय की पूर्ति हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यार्थियों के लिए दिनांक 28/ 04/ 24 से 04/05/24 तक समर कैंप का आयोजन किया गया साथ ही विद्यार्थियों के समूचित विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा कई गतिविधियों के लिए विशेषज्ञ संसाधकों का भी प्रबन्ध किया गया।

समर कैंप का आरंभ जितना उत्साहित करने वाला था, समापन उतना ही आकर्षक, एवं प्रभावित करने वाला था। शिविर में विद्यार्थी फन विथ साइंस तथा मैथ्स मैजिक के माध्यम से शैक्षणिक उदेश्यों में दक्ष हुए तो ब्यूटी एण्ड वेलनेस तथा फायरलेस कुकिंग के प्रशिक्षण द्वारा व्यक्तित्व विकास भी किया।

पब्लिक स्पीकिंग के गुर सीख कर विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा तो जुम्बा डांस, कराते तथा रोमांचक खेलों के द्वारा सामूहिक रूप से कार्य करना भी सीखा। समापन दिवस पर विद्यार्थियों के कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। आर्ट एण्ड क्राप्ट, पॉटरी, डिजिटल वल्ल्ड, रंगोली आदि की सुन्दर प्रस्तुतियों ने विद्यालय प्रागंण में कला समेकित शिक्षण का समा बाँध दिया। विद्यार्थियों के डांस के उत्साह ने मौसम को भी चुनौती दे डाली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शकुन्तला ग्रूप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चो की मुस्कान नई उम्मीद की उड़ान है। समर कैँप में बच्चे बस्ते का बोझ छोड़कर इसी मुस्कान का हाथ थामते हैं और खेल-खेल में कई चीजें सीख जाते हैं।

उनके व्यक्तित्व का विकास होता है परन्तु हमेशा आवश्यक है कि अपने काम करने के तरीके में बदलाव करते रहें। बदले हुए प्रयास अच्छी सोच और सफलता तक पहुँचने के रास्ते हैं। प्रिसिपल सुतापा सरकार ने भी विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ जीवन की हर बाधाओं पर विजय पाने की सीख दी।

सम्पूर्ण शिविर के कार्यकाल के अन्तर्गत विपिन ओझा (चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी), ममता ओझा (मैनेजर शारदा विद्यालय, रिसाली) हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, प्रतीक ओझा, तथा वनिता ओझा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। संचालन छात्र तनिष्क तथा छात्रा अस्मिकी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी तेजस साहू द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button