दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विद्यालय रिसाली में 19वें वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ सम्पन्न

भिलाई। शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर, भिलाई में उमंग 2024 के तहत् उन्नीसवे वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शाला प्रांगण में सम्पन्न हुआ। उमंग 2024 की इस कड़ी में प्री-प्राइमरी से हायर विंग तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रोचक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

समारोह का आरंभ शासकीय गीत से हुआ। पुरस्कारों की श्रृंखला में सत्र 2023 24 में बारहवीं कक्षा से वेदिका साहू एवं दसवीं कक्षा से वैभवी वर्मा को 25000 25000रू की राशि, क्रमशः दसर्वी कक्षा से प्रगति ओझा को 15000 रू राशि, तथा चंचल महिलांगे को 11000 रू की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

बरहंवीं कक्षा से परिधि निर्मलकर को ” शारीरिक शिक्षा” विषय में शत् प्रतिशत अंक अर्जित करने हेतु 2000 की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। पुरस्कारों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विगत सत्रों में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

कक्षा ग्यारहवीं से योगिता को 95 प्रतिशत अंक लाने हेतु 8000 रू तथा नवमीं कक्षा से शिवांगी विश्वकर्मा को 96.08 प्रतिशत अंक लाने हेतु 5000 रू की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ललित चन्द्राकर विधायक, दुर्ग ग्रामीण विधान सभा की उपस्थिति थी तथा उत्सव की अध्यक्षता उमाशंकर मिश्ना प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग ने की। विशेष अतिथि के रूप में विपिन कुमार प्रिंसिपल, शाकुन्तला विद्यालय रामनगर उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि ललित चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ शारदा विद्यालय में कला एवं संस्कृति का ज्ञान दिया जाना सराहनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उमाशंकर मिश्र ने कहा कि विद्यालय द्वारा पुरस्कार वितरण की श्रृखंला प्रशंसनीय है। आज हम सब को विद्यार्थियों को इस प्रकार प्रशिक्षित करना चाहिए जिससे भविष्य में विद्यार्थी गुणवान तथा आत्मनिर्भर बन सके। आज के सन्दर्भ में यह एक बन सके। आज के सन्दर्भ में यह एक चुनौती भी है और विद्यार्थियों के प्रति शिक्षकों का उत्तरदायित्व भी है।

इस अवसर पर संजय ओझा डायरेक्टर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की आगामी योजनाओं का विस्तृत स्वरूप पालकों को बताया तथा विद्यालय एवं विद्यार्थियों की प्रगति से जुड़े मूलभूत तथ्यों से सबको परिचित कराया। वार्षिक प्रतिवेदन विद्यालय प्रिंसिपल सुतापा सरकार ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन हेडबॉय डेनिस कुमार साहू, हेडगर्ल जैनब खान द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दशावतार वंदना तथा नन्हें मुन्नों की थिरकन ने सबका मन मोह लिया। शिवाजी की वीरता तथा रामायण के विभिन्न अंकों की झाँकी को समर्पित नृत्य ने सबको अभिभूत कर दिया। छत्तीसगढी, हिप-हॉप तथा राजस्थानी डांस ने माहौल बनाया तो महफिले सूफियाना ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाए। देवी माँ को समर्पित नृत्य ने सबको द्रवित किया तो हॉरर ने उत्सव का रंग ही बदल दिया। इसी कड़ी में इसी वर्ष विद्यालय में प्रारंभ नवीन संस्था

शकुन्तला देवी संगीत नृत्य एवं कलाकेन्द्र के विद्यार्थियों ने भी अपनी अविस्मरणीय प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शारदा विद्यालय, रिसाली से मैनेजर ममता ओझा, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस शिष्टी राव, गतिविधि प्रभारी पूजा बब्बर, प्रतीक ओझा एवं वनिता ओझा उपस्थित थे। उत्सव का संचालन अनुपमा सिहं एवं मनोज पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button