खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

शिक्षा विभाग के 100 से ज्यादा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग में मचा हड़कंप

माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक साथ जिला विद्यालय निरीक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। इनसे लापरवाही पर जवाब मांगा गया है…

 

लखनऊ (ए)। राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व सुविधाएं सुधारने के लिए नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। पर, कई मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप निदेशक व डीआईओएस इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर विभाग ने लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर समेत 44 जिलों के डीआईओएस सहित 100 से ज्यादा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

अधिकारियों को निरीक्षण कर परख एप पर निरीक्षण आख्या भी अपलोड करने के निर्देश हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक, डीआईओएस द्वितीय, जिला समन्वयकों को दस-दस व डीआईओएस को 20 विद्यालयों का मासिक निरीक्षण करना है। जनवरी में अधिकतर संबंधित अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने ऐसे मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, छह जिलों के डीआईओएस द्वितीय व 51 जिलों के जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि निरीक्षण न करने का औचित्य सहित कारण उपलब्ध कराएं। आगे लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निरिक्षण कराना सुनिश्चित करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button