छत्तीसगढ़फीचर्ड

शिवनाथ नदी के किनारे जुआ खेलते दो जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, 5 हजार रुपए नगद जप्त

भ्रमण दौरान ग्राम नांदघाट में जरिये मुखबीर से सूचना मिला की शिवनाथ नदी किनारे पानी टंकी के पास नांदघाट में कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसों कि हार जीत की दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है…

बेमेतरा। दिनांक 23/05/2024 को प्र.आर. 439 जसवंत जागडे, हमराह प्र.आर. 477, 251, आरक्षक 202, 17,257 के देहात पेट्रोलिंग एवं अपराध विवेचना पर रवाना हुआ था। भ्रमण दौरान ग्राम नांदघाट में जरिये मुखबीर से सूचना मिला की शिवनाथ नदी किनारे पानी टंकी के पास नांदघाट में कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसों कि हार जीत की दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है।

सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहन के मौके पर पहुचकर रेड कार्ययाही किया गया तो शिवनाथ नदी किनारे पानी टंकी के पास आम जगह पर जुआ खेल रहे जुआडियान 01. राकेश डेहरेपिता संतु डेहरे उम्र 32 साल निवासी ग्राम लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार 02. वकिल बाठियापिता सलिम बाठिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम नांदघाट थाना नादघाट जिला बेमेतरा को जुआ खेलते घेराबंदी कर पकड़े।

जिनके फड़ एवं पास से कुल जुमला नगदी रकम 5000 /रू रूपये एवं 52 पत्ती तास मिला जिसे मौके पर गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पूलिस लिया गया।

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

अपराध जुर्म जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बाद वापसी पश्चात अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

अपराध क्रमांक 132/2024 धारा 3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022

नाम आरोपीगणः- 01. राकेश डेहरे पिता संतु डेहरे उम्र 32 साल निवासी ग्राम लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार।

02. वकिल बाठिया पिता सलिम बाठिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम नांदघाट थाना नांदघाट जिला बेमेतरा।

जप्ती रकम:- नगदी रकम 5000/रू एवं 52 पत्ती ताश

घटना स्थल:- शिवनाथ नदी किनारे पानी टंकी के पास

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button