दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बड़ा तालाब में आगंतुकों के लिए लगाएं छायादार वृक्ष – कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा कुम्हारी के हृदय स्थल में स्थित बड़ा तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्थल पर संबंधित अधिकारियों को परिसर के अंदर छायादार पेड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा।

ताकि आगंतुकों को बड़ा तालाब आने पर एक बेहतर वातावरण का अनुभव हो सके। उन्होंने वेंडिंग जोन के दुकानों के संचालक व कामगारों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित करने की बात भी कही।

इसके अलावा उन्होंने वेंडिंग जोन के सामने जलपान करने वाले नागरिकों की उचित बैठक व्यवस्था के लिए चेयर व छाया के लिए कैनोपी लगाने की बात भी कही, ताकि आगंतुक व्यंजनों का आनंद छायादार जगह पर ले सके। इसके साथ ही उन्होंने म्यूजिकल फाउंटेन के लिए बने विडियो क्लिपिंग भी देखे और उनकी तारीफ भी की।

आकर्षक व रंग बिरंगा होंगा बच्चों का टॉय ट्रेन – कलेक्टर ने बड़ा तालाब में बच्चों के मनोरंजन के लिए स्थापित टॉय ट्रेन का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने बच्चों के लिए चलने वाली टॉय ट्रेन में रंग बिरंगी चित्रकारी व बच्चों के प्ले ग्राउंड सेक्शन में झूले और उनकी मोटर एक्टिविटी से संबंधित खिलौने उपलब्ध कराने के लिए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को कहा ताकि बच्चे बड़ा तालाब का आनंद ले सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button