खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा निरंतर 39वें वर्ष श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन 17 अप्रैल को, 105 क्विंटल से अधिक अन्न से बनेगा श्रीरामनवमी का महाप्रसाद

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा निरंतर 39वें वर्ष, 17 अप्रैल को श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में जन सहयोग से संग्रहित लगभग 105 क्विंटल से अधिक अन्न से बनाये जाने वाले महाप्रसाद की तैयारी भी शुरू की जा चुकी है। वहीं कार्यक्रम में इस बार श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक स्वचलित झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विशेष अतिथि समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय व मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, श्री पाटेश्वर धाम उपस्थित रहेंगे। मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए इस्पातनगरी भगवामयी हो चुकी है और सजकर पूरी तरह से तैयार है।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंतर 4 दशकों से जारी यह भव्य आयोजन इस वर्ष हम सभी के लिए खास है। 500 वर्षों से लंबे संघर्ष के बाद श्रीरामलला अपने धाम में विराजमान हुए हैं और इतने सालों में यह पहला मौका होगा जब श्रीराम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद यह पावन पर्व मनाया जाएगा। इस आयोजन भिलाईवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति द्वारा श्रीरामनवमी के लिए महाप्रसाद के लिए जनसहयोग से 105 क्विंटल से अधिक अन्न संग्रहित किया गया। इस महाप्रसाद की तैयारी आज से सभास्थल में शुरू की जा चुकी है।

श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षक स्वचलित झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी है।

वहीं इस वर्ष 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी सभास्थल पर किया जायेगा। इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी।

1150 से अधिक मठ-मंदिरों की शोभायात्राएं होंगी शामिल
श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आयोजन में 1150 से अधिक मठ-मंदिरों की लघु शोभायात्रा भाग ले रही है जो श्री गणेश मंच, दुर्गा मंच, जैतखाम, गुरूद्वारा से निकलेंगी।

जिनमें कुम्हारी, चरोदा, भिलाई तीन, हथखोज, पथरीया तथा डबरापारा सहित संपूर्ण खुर्सीपार की बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा एवं जामुल, ढौर, नवातरिया, खेरधा ढांचा भवन, कैलाश नगर, कुरूद, घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड, फौजीनगर छावनी, नन्दनी रोड, श्रमिक नगर, शंकर नगर, शांति पारा, बैकुण्ठ धाम, मछली मार्केट, सुभाष नगर, वार्ड-39 की भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा शामिल हैं। इसी तरह ननकट्टी, कचान्दूर, करंजा, बासीन, समोदा, भटगाँव, गनियारी, नगपुरा, मालूद, चिखली, खपरी, बेलोदी, जेवरा-सिरसा सहित कोहका जुनवानी, मॉडल टाउन, नेहरू नगर, कोसानाला, कृष्णानगर, वैशालीनगर, रामनगर, रावणभाठा सुपेला की मां बम्लेश्वरी शोभायात्रा एवं कोकडी, कोडिया, हनोद, खम्हरिया, धनोद, जोरातराई, डुन्डेरा, पतोरा, उतई, नेवई बस्ती, मरोदा स्टेशन, महुवारी, मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, प्रगति नगर, रूआबांधा बस्ती, रूआबांधा सेक्टर, एच.एस.सी.एल कालोनी, हुड़को, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-8, सेक्टर-7, सेक्टर-6, सेक्टर-5 से सेक्टर-1 तक की मां दंतेश्वरी शोभायात्रा पावर हाऊस रामलीला मैदान शाम 07ः30 बजे आयेगी। जहाँ झांकियों का प्रदर्शन, अखाडे, पंथीनाचा, राउत नाचा, भजन संध्या तथा धर्म सभा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button