खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

संजय जसजीत सिंह बने नए नेवी वाइस चीफ: आज करेंगे पदभार ग्रहण, जानिए इनके बारे में

वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह को भारतीय नौसेना का नेवी वाइस चीफ बनाया गया है. वो रिटायर्ड वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे की जगह लेंगे…

नईदिल्ली (ए)। वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह आज रविवार 2 अप्रैल को भारतीय नौसेना के नए वाइस चीफ के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. वह वाइस एडमिरल सतीश कुमार नामदेव घोरमाडे की जगह लेंगे. जो नौसेना में 39 साल से अधिक की सेवा देने के बाद  शुक्रवार 31 मार्च को रिटायर हुए. ये जानकारी शनिवार 1 अप्रैल नेवी अधिकारियों ने दी।

सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से ग्रेजुएट हैं. उन्हें 1986 में नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था. वह साल 2009 में भारतीय नौसेना के समुद्री सिद्धांत, 2015 में परिवर्तन के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन और 2015 भारतीय समुद्री सुरक्षा रणनीति के लीड ड्राफ्टर रहे थे।

उन्होंने 1992 में नेविगेशन और डायरेक्शन में विशेषज्ञता हासिल की. यही नहीं साल 2000 में यूके में एडवांस्ड कमांड एंड स्टाफ कोर्स किया. उन्होंने 2009 में नेवल वॉर कॉलेज, मुंबई से नेवल हायर कमांड कोर्स और 2012 में नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी कोर्स डिफेंस कॉलेज दिल्ली से किया।

अधिकारियों के मुताबिक सिंह ने कई कमान, प्रशिक्षण और कर्मचारियों की नियुक्तियों की कमान संभाली है. उन्होंने बीते तीन दशकों में भारतीय नौसेना के जहाजों के साथ (Most Class Of Ships) काम किया है. उन्होंने ईरान में भारतीय नौसैनिक अटेशे (Attache) के तौर पर भी काम किया है. अटेशे से मतलब उन्हें वहां खास दायित्व सौंपा गया था।

फ्लैग रैंक में उनकी पिछली नियुक्तियों में नौसेना मुख्यालय में सहायक प्रमुख (संचार, अंतरिक्ष और नेटवर्क-केंद्रित संचालन) शामिल हैं. इसके अलावा कोच्चि में फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग, मुंबई में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट, गोवा में कमांडेंट नेवल वॉर कॉलेज और नियंत्रक कार्मिक सेवाएं के तहत अपनी सेवाएं दीं।

अन्य नियुक्तियों में वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने शनिवार को नौसेना के कार्मिक प्रमुख के तौर पर कमान संभाली. वहीं वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने नियंत्रक कार्मिक सेवा के तौर पर तो वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन महानिदेशक के रूप में कमान संभाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button