खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, बीसीसीआई चीफ रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह और दिलीप वेंगसरकर ने लिया काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने वाले हैं, शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर भी बनारस पहुंचे हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव और बीसीसीआई चीफ रोजर बिन्नी शामिल हैं…

वाराणसी (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे हैं। ये वाराणसी के राजातालाब इलाके के गंजारी गांव में रिंग रोड के पास यह स्टेडियम लगभग 30 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इस में सभी तरह की सुविधाएं होंगी। लगभग 500 करोड़ रूपये की लागत से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने से पूर्वांचल के क्रिकेट प्रेमियों को अब इंटरनेशनल क्रिकेट मैच देखने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस स्टेडियम को काशी की थीम पर बनाया जाएगा। स्टेडियम में लाइट्स भगवान शिव के त्रिशूल पर आधारित होंगी। साथ स्टेडियम अर्ध चंद्राकार आकार में होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर पहुंचे हैं।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, बीसीसीआई चीफ रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह और दिलीप वेंगसरकर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचकर प्लेयर्स समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर्स ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी किए हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य में पहले से ही कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम और लखनऊ में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के रूप में  विश्व स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम हैं, जिन्होंने कई इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की है। कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम भारत का एकमात्र इंटरनेशनल स्टेडियम है जिसका स्वामित्व किसी राज्य क्रिकेट संघ के पास नहीं है और इसने अब तक 23 टेस्ट मैचों, 15 वनडे और 1 टी20 मैच की मेजबानी की है। यह देश का एकमात्र स्टेडियम है। जहां छात्र गैलरी है। इसके पास दुनिया में सबसे बड़े मैन्युअल रूप से संचालित स्कोरबोर्ड होने का रिकॉर्ड भी है। लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी मैदान आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button