दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सडक सुरक्षा माह के दौरान यमराज द्वारा यम लोक जाने का रास्ता दिखाते हुए यातायात नियमो का पालन करने हेतु दिया गया समझाईस

यमराज द्वारा कहा गया मैं तो काल्पनिक यमराज हॅू यदि बिना हेलमेट सडक पर गिरोगे तो सच में यमराज आ जाएंगे आपको लेने…

चौक चौराहो में कुल-1800 वाहन चालको को यातायात नियमों की जानकारी, पाम्पलेट एवं समझाईस दी गई…

भिलाई। सडक सुरक्षा माह के 27वे दिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक को नेरूर नगर एवं गुरूद्वारा चौक में यमराज की वेश भूषा में ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियम जैसे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं तीन सवारी वाहन चालन करते पाये गये।

उनको यम लोक जाने का रास्ता बताया गया तथा सुरक्षित वाहन चालन हेतु समझाईस दी गई तथा उनके द्वारा बताया गया कि मै तो काल्पनिक यमराज हूॅ यदि आप बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते है तो सच में यमराज आपको लेने आ जाएंगें।

इसी प्रकार चौक चौराहो पर यातायात पुलिस द्वारा कुल-1800 वाहन चालको को यातायात नियमों एवं वाहन चालन के संबंध में जानकारी प्रदान कर पाम्पलेट वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button