दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सड़क सुरक्षा माह के 29वें दिन दुर्ग RTO ने कॉलेज के विद्यार्थियों को किया जागरूक, शिविर का आयोजन कर बनाया ड्राइविंग लाइसेंस

दुर्ग। सड़क सुरक्षा माह के 29वे दिन दिनांक 13/02/24 को मुरमुंदा स्थित सांदीपनि अकादमी कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं शिक्षार्थी चालन अनुज्ञप्ति शिविर का आयोजन किया गया।

आरटीओ सैलाभ साहू के मार्गदर्शन में परिवहन निरीक्षक विष्णु ठाकुर के द्वारा कॉलेज के छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले दुष्परिणाम जैसे मृत्यु,स्थायी विकलांगता शारीरिक क्षति तथा परिवार पर होने वाले दूरगामी प्रभाव के बारे में बताया गया।

कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं और सहायक प्राध्यापकों ने कार्यक्रम में रुचि लेकर यातायात नियमों का पालन करने , सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट लगाने, तीन सवारी नहीं चलने , गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, का संकल्प लिया गया।

सभी को नेक व्यक्ति के बारे बताया गया तथा घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद करने की अपील की गई।कार्यक्रम के पश्चात् लगभग 40 लोगो का लर्निंग लाइसेंस बनाकर वितरण किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त स्टाफ सहायक प्राध्यापक के साथ आरटीओ स्टाफ मरकाम, उत्तम परिवहन सुविधा केंद्र प्रभारी किशोर साहू ने भाग लिया।

सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी 2024 से शुरू हुआ था जिसका समापन कार्यक्रम दिनांक 14 फ़रवरी को एसएनजी विद्यालय सेक्टर 4 में किया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button