खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कनाडा से तनाव के बीच बोले पीएम मोदी- भारत हल्के-फुल्के रिश्तों में यकीन नहीं करता

भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा का विषय बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हल्के-फुल्के रिश्तों में यकीन नहीं करता…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और कनाडा के बीच बीते कुछ दिनों से राजनयिक तनाव काफी खराब हो गए हैं। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के बेतुके आरोपों को भारत ने सिरे से नकार दिया है। भारत ने कनाडा से अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया है और कनाडा के राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया है। अब इस पूरे तनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा बयान दिया है जो कि चर्चा का विषय बन गया है। पीएम मोदी ने कहा है भारत ‘हल्के-फुल्के’ रिश्तों में यकीन नहीं करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एनडीटीवी विश्व सम्मेलन में कहा कि भारत ‘हल्के-फुल्के’ रिश्तों में यकीन नहीं करता और दुनिया भी इस बात को समझ रही है कि देश के संबंधों की बुनियाद विश्वास तथा विश्वसनीयता के आधार पर होती है। हालांकि, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कनाडा से जुड़ी घटनाओं का कोई सीधा जिक्र नहीं किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत टेकन फॉर ग्रांटेड (हल्के-फुल्के) रिश्ते नहीं बनाता। हमारे रिश्तों की बुनियाद- विश्वास और विश्वसनीयता के आधार पर है। और ये बात दुनिया भी समझ रही है। भारत एक ऐसा देश है जिसकी प्रगति दुनिया में खुशहाली लाती है। सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आगे बढ़ता है तो जलन का, ईर्ष्या का भाव नहीं पैदा होता। हमारी प्रगति से दुनिया खुश होती है। क्योंकि भारत की प्रगति से पूरी दुनिया को फायदा होगा।

पीएम मोदी ने सम्मेलन में भारत की ओर से कोरोना काल में वैक्सीन की आपूर्ति का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ये महसूस करती है कि भारत संकट के समय एक मित्र है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जितना आगे बढ़ेगा, दुनिया को उतना ही फायदा होगा। पीएम मोदी ने आगे ये भी कहा कि भारत कई क्षेत्रों में वैश्विक भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button