दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सर्विस रोड से कब्जा हटाने निगम का बेदखली अभियान, 5 कंडम वाहन और ठेला जप्त कर 14 हजार का अर्थदण्ड भी वसूले

भिलाई। जीई रोड से लगे सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध बेदखली अभियान चलाया जा रहा है ताकि सर्विस रोड पर वाहनों के आवागमन में कोई बाधा न हो। सर्विस रोड किनारे बेदखली अभियान में आज निगम की टीम ने 5 कंडम वाहन, 6 नग ठेला को जप्त करते हुए सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों से 14 हजार का जुर्माना वसूलने की कार्यवाही किए। निगम की टीम को आते देख पुराने गाड़ियों का विक्रय करने वाले व्यवसायियों ने पुरोन गाड़ियों को भीतर कर दुकान ही बंद कर दिए। अभियान के प्रथम चरण में 58200 रूपए अर्थदंड की वसूली की गई थी।

निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम द्वारा जीई रोड से लगे सर्विस रोड पर अवैध कब्जे करने वालों को बेदखल किया जा रहा है, जहां कहीं भी अव्यस्थित तरीके से लगे होर्डिंग्स, साईनबोर्ड, ठेले खोमचे को हटाया जा रहा है ताकि सर्विस रोड पर चलने वाले वाहनों को परेशानी न हो वाहनों का सुगमता से आवागमन हो सके। दूसरे चरण की बेदखली अभियान चंद्रा मौर्या से शुरू होकर पाॅवर हाउस चौक तक चलाया गया। सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू ने बताया कि मोटर मैकेनिक का व्यवसाय करने वाले कंडम वाहन को रख देते है ऐसे 5 कंडम वाहन को जप्त किया गया, वहीं चैहान प्लाजा के पास पार्किंग स्थल पर अवैध रूप से ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले 6 नग ठेला को भी जप्त किया गया।

सर्विस रोड के किनारे पुरानी गाड़ियों के विक्रेताओं को कार्यवाही के पूर्व ही प्रदर्शन के लिए रखने वाले वाहन को व्यस्थित करने कहा गया था, लेकिन उन्होंने निगम की टीम पहुंचने के पूर्व ही सभी गाड़ियों को भीतर दुकान ही बंद कर दिए थे।

कार्यवाही के दौरान पावर हाउस चौक पर भी ठेले पर व्यवसाय करने वाले सभी विक्रेता भाग गए थाना के सामने सर्विस किनारे फिर से ठेला लगाकर वाहनों के आवागमन को प्रभावित न करे इसलिए सड़क किनारे जेसीबी से गडढा खोदा गया है। कार्यवाही में जगदीश तिवारी, अनिल मिश्रा, अंजनी सिंह, मदन तिवारी, अरूण सिंह, सुनील निमाड़े, वीरेन्द्र बंजारे, केशव सोनारे, राहुल सिंह, दिनेश, हरि ताम्रकार, कृष्ण कुमार, मोहनलाल, रोहित यादव, मनहरण साहू तथा पुलिस के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button