दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद जी के ऊपर झूठे आरोप लगाने वाले मर्यादा में रहकर बयानबाजी करें: सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह

भिलाई। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने कहा कि आरोप लगाने वाले विधायक देवेंद्र यादव के 9 साल के राजनीतिक जीवन में जितना भ्रष्टाचार गुंडागर्दी का आरोप लगा है।इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ईडी की कार्यवाही है, जो कि जनता देख रही है वहीं सांसद विजय बघेल के लंबी राजनीतिक कैरियर में आज तक किसी ने छोटी से छोटी आरोप नहीं लगा सके। जो कि आप झूठी आरोप लगाकर ओछी राजनीति कर रहे हैं।

जहां तक सेक्टर 4 में पानी टंकी के मामले में आपने आरोप लगाने में झाड़ू लगा कर फोटो खिंचवाने का आरोप लगाये है वह बिल्कुल बेबुनियाद है। हकीकत यह है कि सांसद जी छत्तीसगढ़ का दौरा कर 2:00 बजे रात को घर पहुंचने के बावजूद सुबह 7:00 बजे पानी टंकी धराशाई की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल जाकर मुआयना किया एवं आसपास के रहवासियों से मिलकर उनका दुख दर्द सुना। क्योंकि छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार कमर छठ का पर्व था। लोगों के पीने का पानी तक नहीं था और व्रत धारी उपवास में थे यह देखकर सांसद विजय बघेल जी तत्काल बीएसपी व नगर निगम के उच्च अधिकारियों को पानी की व्यवस्था एवं रोड पर बिखरे मलबे की साफ सफाई करने का निर्देश दिया।

कार्यवाही विलंब होते देख खुद हाथ में फोड़ा लेकर अपने समर्थकों के साथ रोड से मलवा हटाने मैं लग गए जिससे जनता के लिए आवागमन सुचारू रूप से चालू हो जाए।
और सांसद जी ने यहां तक बीएसपी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच करने का आदेश दिया और उच्च अधिकारियों से लगातार जानकारी लेते रहे ताकि जनता का सुचारू रूप से पानी उपलब्ध हो सके बीएसपी प्रबंधन टाउनशिप में पानी पहुंचाने के लिए स्टेंटबाय के तौर पर वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है, उसका श्रेय विधायक खुद ले रहे हैं।

336 करोड़ की परियोजना की राशि बीएसपी का है, राज्य सरकार इसमें सिर्फ वर्किंग एजेंसी है! और विधायक इसका श्रेय लेते हुए लोगों को प्रचारित करते हुए यह कह रहे हैं!कि जनता को गंदा पानी नहीं पीना पड़ेगा जबकि इस परियोजना का पेयजल से कोई लेना देना नहीं हैं, यह स्टेंटबाय परियोजना है। उन्होंने यह भी कहा कि संयंत्र प्रबंधन से सहमति लिए बिना उद्घाटन के लिए प्रभारी निदेशक का नाम पत्रक में उलझ कर दिया गया है। सांसद जी को ठग कहने वाले विधायक अपने नेता को देख ले जो पूरे छत्तीसगढ़ को ठग रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button