दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

साइंस कालेज परिसर में खुलेगा स्टार्टअप सेंटर, कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया अवलोकन

दुर्ग। जिले में आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने जिला मुख्यालय स्थित साइंस कालेज परिसर में शीघ्र स्टार्टअप सेंटर का शुभारंभ होगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज साइंस कालेज परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम से संलग्न कक्ष जिसमें स्टार्टअप सेंटर स्थापित किया जाएगा, का अवलोकन किया। उन्होंने प्रोग्राम मैनेजर समिरन मित्रा, पी.एम.यू. अयाज खान और यामिनी से स्टार्टअप गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही सेंटर में आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

ज्ञात हो कि स्टार्टअप पहल का लक्ष्य नवाचार और उद्यमशीलता के लिए एक ऐसा सुदृढ़ परिस्थितिकी तंत्र निर्मित करना है, जो कर लाभ, सरल अनुपालन और वित्त पोषण के अभिगम जैसे उपायों के माध्यम से स्टार्टअप्स की सहायता कर आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा दें। स्टार्टअप इंडिया पहल का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, स्टार्टअप का समर्थन करना और निवेश को प्रोत्साहित करना है।

ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण: बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार विकास को सुगम बनाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आत्म-उत्पादकता, सशक्तिकरण, कौशल विकास, उद्यमिता, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के बारे में शिक्षण प्रदान किया जाता है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु संस्थान द्वारा दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण हेतु ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवक/युवतियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी अनुसार 07 अप्रैल 2025 से ड्राईवर (हलका वाहन चालक- एलएमवी) 30 दिन एवं 15 अप्रैल 2025 से घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी (30 दिन) प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0788-2961973 व ऑनलाईन लिंक https://forms.gle/vsMyXTTwb7mEwdbX6 पता-शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button