खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, 10 दिसंबर से होगी सीरीज़ की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट टीम की अगली भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की सरज़मीं पर होगी, जिसके लिए मेन इन ब्लू का पहला बैच भारत से रवाना हो चुका है…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय टीम अपने अगले असाइनमेंट के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो चुकी है. 10 दिसंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज़ के साथ मुकाबलों की शुरुआत होगी. इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी. अभी टीम इंडिया का पहला बैच दक्षिण अफ्रीका के लिए निकला है, जिसमें अधिक्तर टी20 टीम के खिलाड़ी मौजूद हैं. सिर्फ इंट्रा मैच और टेस्ट स्कॉव्ड का हिस्सा रहने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा इस बैच का हिस्सा नहीं हैं।

इसके अलावा इस बैच में ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज़ में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जिसमें रुतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और श्रेयस अय्यर शामिल हैं. इसके अलावा बैच में टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव और राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाला कोचिंग स्टाफ मौजूद है. भारतीय खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी।

दौरे के लिए इंडिया की ‘ए’ टीम को मिलाकर कुल 47 खिलाड़ी अफ्रीका जाएंगे. वहीं, टी20 सीरीज़ में भारत की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव फॉर्मेट की सीरीज़ के बाद ब्रेक के लिए घर लौट आएंगे।

इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा 20 से 22 दिसंबर के बीच खेले जाने वाले इंट्रा सकॉव्ड मुकाबले से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज़ खेली थी, जिसमें लगभग सभी सीनियर खिलाड़ियों ने रेस्ट लिया था और सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम रुतुराज गायकवाड़, साई सुधारन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टी20 टीम सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button