छत्तीसगढ़फीचर्ड

सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार: पुलिस को 150 सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता, एक आरोपी नागपुर से पकड़ाया

सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियो को किया गया गिरफ्तार…घटना के 48 घण्टो के भीतर मिली सफलता…03 आरोपियो को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर…सायबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता एवं घटना स्थल, कचांदुर, अण्डा, दुर्ग, राजनांदगांव, चिचोला, देवरी,भंडारा, नागपुर तक करीबन 150 सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता…

बालोद। दिनांक 15.01.2024 को सूचना मिला की पिडिता के साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ है, इस आधार पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 363, 376, (2)(ए), 376 (डी), 294, 506, 323 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान मे रखकर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही के द्वारा घटना स्थल निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक डाॅ. जितेन्द्र यादव के द्वारा आरोपियो को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के नेतृत्व मे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण मे 03 टीम गठीत किया गया।

गठीत टीम के द्वारा घटना स्थल एवं आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज को देखने पर आरोपी राहुल देवार व बबलु देवार कपडा दुकान पर कुछ सामान खरिदने हुये फुटेज मे दिखा। प्राप्त फुटेज के आधार पर तस्दीक किया गया तभी मुखबीर से सूचना मिला की एक आरोपी बबलु देवार पुलिस को देखकर गिरफ्तारी के भय से बस स्टैण्ड गुण्डरदेही के एक होटल मे लुकछिप रहा है। जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकडा गया। जिसे थाना गुण्डरदेही लाकर पुछताछ करने पर राहुल देवार, विक्रम देवार के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये।

घटना के पश्चात् आरोपी राहुल देवार, विक्रम देवार फरार हो जाने से आरोपियो के पता तलाश हेतु सायबर सेल बालोद से लगातार तकनीकी सहायता किया गया जो संदेहियो का लोकेशन ग्राम चिल्हाटी जिला मानपुर मोहला प्राप्त होने पर, तत्काल चिल्हाटी पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहाॅ पर आरोपी राहुल देवार एवं विक्रम देवार पुलिस उपस्थिति की सूचना पाकर घटना में प्रयुक्त स्कुटी को छोड़कर फरार हो गये। राजनांदगावं से कवर्धा के बीच सीसीटीवी फुटेज एवं साईबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर पता चला कि आरोपी विक्रम देवार कवर्धा में अपने एक रिश्तेदार के घर छुपा है। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

नागपुर की ओर रवाना टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटंेज को देखकर एवं साईबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी राहुल देवार का लोकेशन नागपुर महाराष्ट्र प्राप्त होने पर नागपुर पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा गया। जिसे थाना लाकर पुछताछ किया गया जिनके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर तीनो आरोपियो का पहचान कार्यवाही कराने के बाद गिरफ्तार का ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भानुप्रताव साव, उप निरीक्षक जोगेन्दर साहू, उप निरीक्षक मनीष शेण्डे, उप निरीक्षक इंदिरा वैष्णव, सउनि लता तिवारी, सउनि डोमन साहू, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, प्र.आर.योगेश सिन्हा, आर. राहुल मनहरे, पुरन देवांगन संदिप यादव, आर. दमन वर्मा, आर. पुकेश साहू, आर. अकाश सोनी,आर. विपीन गुप्ता, आर. मिथलेश यादव, म.आर. अर्णिका ठाकुर का योगदान रहा।

आरोपी: 1. राहुल सोनवानी पिता सेट्ठू सोनवानी
उम्र 20 वर्ष वार्ड क्रमांक 12 गुंडरदेही

2. बबलू देवर पिता संतोष देवार
उम्र 19 वर्ष वार्ड क्रमांक 12 गुंडरदेही

3. विक्रम देवार पिता चतुर देवार
उम्र 19 वर्ष वार्ड क्रमांक 12 गुंडरदेही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button