खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

सितंबर महीने में छुट्टियों की भरमार: बैंक से संबंधित जरूरी काम समय से निपटाले, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ, कई राज्यों में गणेश चतुर्थी, बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा…

नई दिल्ली (ए)। अगस्त के समाप्त होने और सितंबर के आगमन के साथ, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आगामी महीने के लिए बैंक हॉलिडे की सूची जारी कर दी है। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न त्योहारों और जयंती के कारण सितंबर में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे।

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ, कई राज्यों में गणेश चतुर्थी, बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके अतिरिक्त, दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे हैं।

यदि आप सितंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो इन छुट्टियों की सूची को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बना लें। रिजर्व बैंक ने राज्यों के अनुसार बैंक अवकाश की अलग-अलग लिस्ट जारी की है।

सितंबर 2024 में इन-इन दिनों बैंक रहेंगे बंद
1 सितंबर, 2024 – रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है।
4 सितंबर, 2024 – श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहने वाला है।
7 सितंबर, 2024 – गणेश चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, नागपुर, और पणजी में बैंक बंद रहने वाले हैं।
8 सितंबर, 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।

14 सितंबर, 2024 – दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
15 सितंबर-2024 – रविवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।
16 सितंबर, 2024 – बारावफात के मौके अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंकों में अवकाश रहेगा।

17 सितंबर, 2024 – मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे।
18 सितंबर, 2024 – पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर, 2024 – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर, 2024 – श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहने वाला है।
22 सितंबर, 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर,2024 – महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहने वाला है।
28 सितंबर, 2024 – चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।
29 सितंबर, 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button