खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ाने और भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं…

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि 26 जून से बढ़ने की संभावना है। दो दिनों तक बारिश में ब्रेक होने की वजह से  रायपुर में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। हालांकि बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ाने और भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ाने और भारी बारिश होने की संभावना है। एक द्रोणिका चक्रीय चक्रवती परिसंचरण के रूप में दक्षिण गुजरात से झारखंड तक बना हुआ है, जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है।

यह मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है जो कि दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुकी हुई है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है।

मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 35.6, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर और जगदलपुर में 33.4, दुर्ग में 35.02 और राजनांदगांव में 37 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button