खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से किया महानिशा पूजन और हवन, कल करेंगे कन्या पूजन

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी की पूजा अनुष्ठान का कार्यक्रम तकरीबन दो घंटे तक चला. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से महानिशा पूजन और हवन कर लोक कल्याण की मंगलकामना की…

गोरखपुर (ए)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के मौके पर गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार विधि विधान से महानिशा पूजन व हवन किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के मठ में वैदिक मंत्रों के बीच मां महागौरी की पूजा अर्चना भी की है।

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी की पूजा अनुष्ठान का कार्यक्रम तकरीबन दो घंटे तक चला. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से महानिशा पूजन और हवन कर लोक कल्याण की मंगलकामना की है. वहीं इस दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नवग्रह पूजन, मां दुर्गा का पूजन, द्वादश ज्योर्तिलिंग-अर्धनारीश्वर और शिव-शक्ति पूजन, शस्त्र पूजन और गौरी गणेश पूजन किया।

जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या से सीधे गोरखपुर पहुंचे थे. शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के मौके पर उन्होंने जहां आज महानिशा पूजन व हवन किया. वहीं सोमवार को नवमी के दिन देवी दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर कन्या पूजन करेंगे. जिसके बाद वह कन्याओं को भोजन कराने के बाद दान-दक्षिणा देंगे।

कल करेंगे कन्या पूजन फिलहाल महाअष्टमी के मौके पर जहां गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने महानिशा पूजन व हवन किया. जानकारी के अनुसार इस दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ के अलावा सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह और कालीबाड़ी के महंत रविन्द्रदास समेत बड़ी संख्या में गोरखनाथ मंदिर के भक्त मंदिर में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button