खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सुबह से रात तक भाजपा की कार्यशाला में डटे रहे पीएम मोदी, आखिरी कतार में सामान्य कार्यकर्ता की तरह बैठे

भाजपा की यह दो दिवसीय कार्यशाला के सत्र विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित हैं, जिनमें सांसदों के कार्य और सरकार की सफलताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यशाला का पहला दिन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दो सत्र आयोजित किए गए…

 

 

नईदिल्ली (ए)। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला जारी है। कल इस बैठक में एनडीए दलों के सांसद भी शामिल होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी समापन समारोह में अपना भाषण भी देंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कल के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा सांसदों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। यह बहुत व्यवस्थित है और हमेशा की तरह भाजपा की संस्कृति बेहद पेशेवर है। हमारे सांसदों ने आज सुबह 8 बजे से पूरे दिन प्रशिक्षण सत्रों में भाग लिया। प्रधानमंत्री सुबह से रात तक सभी प्रशिक्षण सत्रों में मौजूद रहे। पीएम मोदी आखिरी कतार में सामान्य कार्यकर्ता की तरह बैठे। वह सांसदों की ओर से दी जा रही प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक सुन रहे थे।

इससे पहले, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी जीएसटी सुधार से संबंधित एक प्रस्ताव पेश किया, जिसका सांसदों ने समर्थन किया। प्रस्ताव में जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया गया। पीएम मोदी की तस्वीर साझा करते हुए गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने लिखा, यह भाजपा की ताकत है कि यहां हर कोई कार्यकर्ता है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से बातचीत की और उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, संगठन और राष्ट्रीय हित पर दूरदर्शी मार्गदर्शन दिया।

बाद में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, दिल्ली के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में सांसद कार्यशाला में शामिल हुआ। पूरे भारत से आए सांसद सहयोगियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विविध मुद्दों पर अपने बहुमूल्य विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारी पार्टी में, सांसद कार्यशाला जैसे मंच महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये एक-दूसरे से सीखने और इस बात पर विचार-विमर्श करने के बेहतरीन मंच हैं कि हम लोगों की और बेहतर सेवा कैसे कर सकते हैं।

पहले दिन दो सत्र आयोजित
भाजपा की यह दो दिवसीय कार्यशाला के सत्र विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित हैं, जिनमें सांसदों के कार्य और सरकार की सफलताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यशाला का पहला दिन सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दो सत्र आयोजित किए गए। विकसित भारत की ओर नामक पहले सत्र में में कमलेश पासवान, सुधांशु त्रिवेदी, बांसुरी स्वराज और हेमंग जोशी सहित विभिन्न पार्टी नेताओं ने भाग लिया। इस सत्र में जीएसटी पर प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का भी विशेष उल्लेख किया गया। दूसरा सत्र सांसदों द्वारा सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग विषय पर था। इसमें ज्योतिर्मय महतो, सीपी जोशी, अतुल गग्गा, संगीता यादव सहित कई नेताओं ने इस मुद्दे पर बात की।

रक्षा समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
दोपहर में सांसद समिति समूहों में बंट गए और कृषि, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, रेलवे, परिवहन आदि प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से बातचीत की और उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, संगठन और राष्ट्रीय हित पर दूरदर्शी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न बैनरों के जरिये नवीनतम जीएसटी सुधारों के लाभों और ऑपरेशन सिंदूर सहित अन्य उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। कार्यशाला के दौरान सांसदों को मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button