छत्तीसगढ़फीचर्ड

सेक्टर अधिकारी सौपे गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक करे निर्वहन : आरओ कीर्तिमान सिंह राठौर

रायपुर। स्थानीय निकाय निर्वाचन 2025 के परिपेक्ष्य में रेडक्रास भवन के सभागृह में सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रायपुर नगर निगग के चुनाव ड्यूटी लगे अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। मास्टर टेनर ने बताया कि सेक्टर अधिकारी मतदान दल और रिटर्निग अधिकारी के बीच की कड़ी होती है। इनकी भूमिका को विस्तार से समझाया।

आचार संहिता लागू होने से खत्म होने तक उनके दायित्व के जानकारी दी। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्र के पहुंच की जानकारी हो उन्हे ईव्हीएम के संचालन की जानकारी हो ताकि वे इस प्रक्रिया को अच्छे से समझ सके।

मास्टर टेनर अजीत हुडेंट ने बैलेट युनिट, कंट्रोल यूनिट की जानकारी देते हुए कमीशनिंग की जानकारी दी। रिटर्निंग अधिकारी कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्र का दौरा कर यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान केन्द्र तक पहुंचने पर कोई बाधा न हो।

साथ मतदान केन्द्र में यह देखे कि वहां आवश्यक मूलभूत सुविधा पेयजल, प्रकाश शौचालय एवं रैम्प की व्यवस्था हो। इस बैठक में एआरओ सहित सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थ्ति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button