दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नया शिक्षा सत्र से पहले दुर्ग RTO और ट्रैफिक पुलिस ने 260 स्कूली बसों की सघन जांच की, खामी पाए गए 27 बसों पर लगा जुर्माना

दुर्ग। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले परिवहन मंत्री एवं परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आज दिनांक 11.06.23 को माननीय उच्चतम न्यायालय के गाइडलाइन के तहत दुर्ग जिले में सन्चालित स्कूल बसों की सघन जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा सेक्टर 6 में आयोजित किया गया।

आज पहले चरण में कुल 260 बसों की जांच की गई, जांच में विभिन्न स्कूलों के 224 बसें सही पायी गई, अन्य 27 बसों में अलग खामियां पायी गई, जिनमे बिना फिटनेस 07 बिना परमिट 04 बिना अग्निशमन यंत्र, बिना चालक वर्दी, बिना रिफ्लेक्टर, वाईपर एवं अन्य पर कुल 46300 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। जिन बसों में बहुत खामी पायी गई, जिन्हें फाइन कर खामियों को सुधार कर पुनः प्रस्तुत करने हिदायत दिया गया।

सभी वाहन चालकों को उच्चतम न्यायालय के गाईड लाइन और यातायात नियमो का पालन कर वाहन चलाने की समझाइश दी गई। वाहन चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण चिकित्सको की टीम द्वारा किया गया जिसमें ब्लड प्रेशर शुगर जांच किया गया।जांच में 39 वाहन चालकों को गहन जांच हेतु जिला चिकित्सालय दुर्ग में रिफर किया गया।

उक्त शिविर में यातायात से डीएसपी सतीश ठाकुर, परिवहन निरीक्षक विष्णु ठाकुर, निरीक्षक अरुणा साहू, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक मो एजाज, मुकेश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी योगेश कुमार, ओमशरण एवं यातायात, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रहे। यह जांच शिविर अगले रविवार को फिर से अयोजित की जाएंगी जिसमे बाकी बची हुई बसों की जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button