दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेल स्तरीय ‘सक्षम’ क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त बीएसपी टीम ने बीएसपी के निदेशक प्रभारी को सौंपी ट्रॉफी

भिलाई। सेल स्तरीय ‘सक्षम’ क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त बीएसपी टीम ने इस्पात भवन में 25 जून 2024 को निदेशक प्रभारी (सेल–बीएसपी) अनिर्बान दासगुप्ता को विनर्स ट्रॉफी सौंपी। भिलाई इस्पात संयंत्र की विजेता टीम में सहायक महाप्रबंधक (ओपी-II) उमेश मलयथ और प्रबंधक (कार्मिक-आईआर एंड सीएलसी) निवेश विजयन शामिल हैं। बीएसपी की यह टीम ‘सक्षम’ क्विज की डिफेंडिंग चैंपियन भी रही।

इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स)  अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (माइंस) बी के गिरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांयें) डॉ एम रविन्द्रनाथ भी उपस्थित थे। इनके साथ ही महाप्रबंधक (एचआरडीडी) अमूल्य प्रियदर्शी भी मौजूद रहे।

इस दौरान अनिर्बान दासगुप्ता ने विजेताओं को उनके समृद्ध ज्ञान और जागरूकता से प्राप्त इस उपलब्धि के लिए उनका उत्साहवर्धन किया एवं बधाई दी। उन्होंने आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने और संयंत्र बिरादरी का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया।

ज्ञात हो कि ‘सक्षम’ और ‘समर्थ’ सेल स्तरीय प्रबंधन और बिजनेस क्विज (मैनेजमेंट एंड बिजनेस क्विज-एमबीक्यू) का ग्रैंड फिनाले, 03 मई 2024 को बर्नपुर क्लब, आईआईएससीओ, बर्नपुर में आयोजित किया गया था। जहाँ भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने सेल स्तरीय ‘सक्षम’ क्विज में पहला स्थान प्राप्त किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button