छत्तीसगढ़फीचर्ड

स्कार्पियों से 50 लाख कीमत के सोने के टुकड़े, सोने के ज्वेलरी और 19.50 लाख रुपए नगदी बरामद

नाका मे लग्जरी कार स्कार्पियों से 50 लाख कीमत के सोने के टुकड़े व सोने के ज्वेलरी व 19.50 लाख का नगदी का बरामद…

महासमुंद। जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को सीमावर्ती नाको मे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही थी।

आज दिनांक 18.02.2024 को सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो क्रमांक सीजी 04 एच टी 4457 आई जिसे रोका गया।

जिसमें सवार दो व्यक्तियों से वाहन को चेक कराने हेतु कहने पर गोलमोल जवाब देने लगे कडाई से पूछताछ करने पर कार मे सोना रखकर परिवहन करना स्वीकार करने के बाद वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में एक प्लास्टिक थैला के अंदर 04 नग कच्चे सोना का टुकडा मिला।

दोनों संदेहियो की निशानदेही पर दो औऱ व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडे थैला मे रखे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर थैला के अंदर नगदी रकम एवं सोने के आभूषण रखना स्वीकार किये. संदेहियो के कब्जे मे रखे थैला का तलाशी लिया गया।

जिसके अंदर विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण एवं नगदी रकम 19,50,000 रूपये मिला। संदेहियो को सोने एवं नगदी रकम रखने के संबंध में धारा 91 जा0फौ का नोटिस देकर कागजात पेश करने कहा गया है। जिनके पास कोई कागजात न होने पर धारा 102 के तहत जब्ती कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस द्वारा की गई है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही करने हेतु डीआरआई को सूचित कर दिया गया है।

जप्त सामग्री:-
01. चार नग सोने का टुकडा एवं विभिन्न प्रकार के सोने के ज्वेलरी कुल वजनी 837.240 ग्राम कीमती 50,23,440 रूपये।
02. नगदी रकम 19,50,000 रूपये।
03. एक सफेद रंग का स्कार्पियो क्रमांक सीजी 04 एच टी 4457 कीमती 8,00000 रूपये ।
04. एक ग्लैमर मोटर सायकल क्रमांक ओडी 17 जेड 4478 कीमती 80,000रूपये
05. पांच नग मोबाईल कीमती 1,25,000 रूपयें।

जुमला कीमती 79,78,440 रूपयें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button