खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

स्कूल की गर्मी छुट्टी में समय का सदुपयोग करते हुए बच्चों को रचनात्मकता की ओर ले जाने के लिए बेहतर प्रयास है समर कैम्प: कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह

रायपुर। रायपुर जिले में छात्र-छात्राओं के लिए समर कैंप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज समर कैंप 2024 का शुभारंभ किया जिसमें अब तक 600 से ज़्यादा छात्र-छात्राओं ने निःशुल्क पंजीयन करा लिया है। इस समर कैंप को लेकर बच्चों में भारी उत्साह है, काफ़ी बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे है।

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल की गर्मी छुट्टी में समय का सदुपयोग करते हुए बच्चों को रचनात्मकता की ओर ले जाने के लिए बेहतर प्रयास है समर कैम्प।

उन्होंने कहा कि जून में चिल्ड्रन मार्केट के माध्यम से समर कैम्प से बच्चों द्वारा निर्मित वस्तुओं का विक्रय करेंगे इसका उद्देश्य होगा बच्चों में इंटरपिन्योर्शिप की भावना लाना एवं लोगो से सीधा संवाद करने की विधा में निपुर्णता लाना।

उल्लेखनीय है कि जे.आर. दानी शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कालीबाड़ी में पंजीयन सुबह 7 से 10 बजे के मध्य करा सकते है। जिसमें स्पोकन इंग्लिश, कैलीग्राफी, रूबिक्स, साईस मॉडल, हैंडीक्राफ्ट, योगा एवं ध्यान, बेस्ट आउट ऑफ़ बेस्ट, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट, पेंटिग, बांसुरी वादन, नृत्य गायन, कठपुतली, मेहंदी, शतरंज, रोप स्कीपिंग, बॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, ताईक्वाण्डो जैसे अनेक विधाओं को शामिल किया गया है।

शुभारंभ अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, ज़िला पंचायत सीईओ विश्वदीप, रायपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदकुमार चौबे सहित भारी संख्या में पालक एवं बच्चे उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button