दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वदेशी युद्धपोत “विंध्यगिरि” के निर्माण के लिए SAIL ने 4000 टन स्पेशल स्टील की आपूर्ति की, आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु नौसेना को करेंगी समर्पित

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने भारत के छठे स्वदेशी युद्धपोत “विंध्यगिरि” के ज़रूरी लिए पूरे 4000 टन विशेष स्टील की आपूर्ति करके देश की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना द्वारा शुरू की गई परियोजना P17A पहल का हिस्सा है और इसका निर्माण मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा किया जा रहा है।

इस युद्धपोत का लांच भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज 17 अगस्त, 2023 को किया जाना निर्धारित है। सेल द्वारा “विंध्यगिरि” युद्धपोत के लिए आपूर्ति किए गए स्टील में डीएमआर 249 ए ग्रेड की एचआर शीट्स और प्लेट्स शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट पी17ए की महत्वपूर्ण परियोजना के तहत सात युद्दपोतों का लांच होना है, “विंध्यगिरि” का यह आगामी लांच, इस तरह के छठे युद्धपोत के सफल निर्माण का उदाहरण है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना में सेल की भागीदारी, भारत के रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देने की दिशा में, कंपनी के दृढ़ समर्पण का उदाहरण है।

यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर, देश के गौरव और उल्लास के प्रतीक आईएनएस विक्रांत की कमीशनिंग में सेल के उल्लेखनीय योगदान के बाद आया है, जिसमें सेल ने विमान वाहक पोत के निर्माण के लिए आवश्यक पूरे 30,000 टन स्पेशल स्टील प्रदान किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button