खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

हमारी सरकार ने एमएसपी का पैसा डायरेक्ट किसान के बैंक खाते में भेजने का प्रबंध किया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ”2014 से पहले दलहन और तिलहन की सिर्फ 500-600 करोड़ रुपये की खरीद एमएसपी पर होती थी जबकि हमारी सरकार एक लाख पंद्रह हजार करोड़ रुपये से ज्यादा दलहन और तिलहन किसानों के बैंक खातों में दे चुकी है…

अहमदनगर (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। पीएम मोदी ने किसानों के संबंधित मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा, ”महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता केंद्र सरकार में कई वर्षों तक कृषि मंत्री रहे हैं, वैसे व्यक्तिगत रूप से मैं उनका सम्मान भी करता हूं लेकिन उन्होंने किसान के लिए क्या किया? सात साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने देशभर के किसानों से सिर्फ, ये आंकड़ा याद रखना, सात साल में देशभर के किसानों से सिर्फ साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का एमएसपी पर अनाज खरीदा, जबकि हमारी सरकार सात वर्षों में एमएसपी के रूप में इतने ही समय में साढ़े तेरह लाख करोड़ रुपये किसानों को दे चुकी है।”

पीएम मोदी ने कहा, ”2014 से पहले दलहन और तिलहन की सिर्फ 500-600 करोड़ रुपये की खरीद एमएसपी पर होती थी जबकि हमारी सरकार एक लाख पंद्रह हजार करोड़ रुपये से ज्यादा दलहन और तिलहन किसानों के बैंक खातों में दे चुकी है।”

‘…तब किसानों को अपने पैसे के लिए भी बिचौलियों के भरोसे रहना पड़ता था’ पीएम मोदी ने कहा, ”जब वह (शरद पवार) कृषि मंत्री थे तब किसानों को अपने पैसे के लिए भी बिचौलियों के भरोसे रहना पड़ता था. महीनों-महीनों तक किसानों को पेमेंट नहीं होती थी. हमारी सरकार ने एमएसपी का पैसा डायरेक्ट किसान के बैंक खाते में भेजने का प्रबंध किया है।”

पीएम मोदी ने कहा, ”मेरे परिवारजनों, आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हमारे शेतकारी साथियों को बहुत लाभ होगा. गन्ना किसानों के हितों का भी हम पूरा ध्यान रख रहे हैं. गन्ने का मूल्य 315 रुपये प्रति क्विंटल किया जा चुका है. बीते 9 साल में करीब 70 हजार करोड़ रुपये का इथेनॉल खरीदा गया है. ये पैसा भी गन्ना किसानों तक पहुंचा है. गन्ना किसानों को समय पर भुगतान हो, इसके लिए चीनी मिलों, सहकारी समितियों के लिए हजारों करोड़ रुपये की मदद दी गई है।”

बता दें कि जिस वक्त पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार भी मंच पर मौजूद थे।

‘2014 के पहले भी आप आंकड़े सुनते थे…’अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने पूर्व की केंद्र सरकार को भी घेरा. उन्होंने कहा, ”2014 के पहले भी आप आंकड़े सुनते थे, लेकिन वो आंकड़े क्या होते थे- इतने लाख का भ्रष्टाचार, इतने करोड़ का भ्रष्टाचार, इतने लाख करोड़ का घपला. अब क्या हो रहा है- इतने लाख करोड़ इस काम के लिए खर्च किए गए।”

बता दें कि पीएम मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के निलवंडे बांध का जल पूजन कर नहर नेटवर्क का उद्घाटन किया और शिरडी में साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button