दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई नगर अनुविभाग ने विशेष अभियान चलाकर की ताबड़तोड़ कार्यवाही, तीन कटरबाजों का निकाला जुलूस

भिलाई। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुये पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में भिलाई नगर अनुविभाग के थाना भिलाई नगर, भिलाई भट्ठी, नेवई, सुपेला एवं वैशालीनगर चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

जिसमे प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत धारा-110 जा. फौ के तहत 21 कार्यवाही, धारा- 151 जा.फौ. के तहत 66 कार्यवाही धारा- 107,116 (3) जा.फौ. के तहत 215 कार्यवाही धारा- 145 जा.फौ. के तहत 01 कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार लधु अधिनियम के अन्तर्गत आम्स एक्ट के तहत ০4 कार्यवाही, आबकारी एक्ट के तहत 35 कार्यवाही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल-159 में कार्यवाही किया गया है। इसी प्रकार कुल- 80 स्थायी वारंट, कुल-96 गिरफ्तारी वांरट तामील किया गया है।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्थायी वारंट तामील करने, मादक पदार्थों की जप्ती कार्यवाही करने, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही करने लघु अधिनियम का कार्यवाही करने, थाना क्षेत्र के गुंडा, निगरानीबदमाशो की चेकिग पेट्रोलिंग एवं रात्रि गस्त में तेजी लाने एवं अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

धारदार हथियार मारने वाले आरोपीगणो को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस: दिनांक 16.03.2024 को प्रार्थी सुजीत चौधरी पिता रविन्दर चौधरी उम्र 27 साल साकिन श्रीराम जानकी मंदिर के पास राजीव नगर खुर्सीपार भिलाई द्वारा थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 15.03.2024 को सिविक सेंटर भिलाई के पास तीन अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जान से मारने के नियत से धारदार कटर से प्रार्थी के सीने मे मार दिया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/2024 धारा 307, 34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) जिला दुर्ग द्वारा अज्ञात आरोपीगणो का पता तलाश एवं शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़ी दिशा निर्देश दिया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर (रापुसे.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी (रापुसे.) के मार्गदर्शन मे निरीक्षक राजकुमार लहरे थाना प्रभारी भिलाई नगर के नेतृत्व मे टीम गठित कर भिलाई नगर क्षेत्र की सिविल टीम को भी साथ मे लेकर अज्ञात आरोपीगणो का पतासाजी का किया जा रहा था एवं प्रतिदिन नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण का मानीटरिंग किया जा रहा था।

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी. फुटेज एवं आरोपी के हुलिया के आधार पर आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात किया गया था। आरोपियों के पतासाजी के दौरान मुखबीर से सुचना मिली कि घटना दिनांक को घटना कारित करने वाले लड़के थाना छावनी के गुंडा बदमाश सोनु उर्फ मोटा सिन्हा, समीर उर्फ गिल्लु एवं उसके साथी होने के संबंध मे जानकारी प्राप्त हुआ जो सुचना की तस्दीक करने पश्चात

आरोपीगण 1. सोनु उर्फ मोटा सिन्हा पिता भुषण सिन्हा उम्र 22 साल साकिन इंदु टेक्निकल पुराना बस स्टेंड के पास पावर हाऊस भिलाई 2. समीर उर्फ गिल्लु जायसवाल पिता प्रेम प्रकाश जायसवाल उम्र 23 साल साकिन पावर हाऊस उत्तम टाकिज के पीछे भिलाई 3. संजय उर्फ संजु खान पिता स्व. बब्बु खान उम्र 35 साल साकिन पावर हाऊस श्रमिक नगर भिलाई थाना छावनी के घरो मे दबिश देने पर मामले का मुख्य आरोपी सोनु उर्फ मोटा सिन्हा अपने साथी संजु खान के साथ पुलिस का भनक लगते हि अपने स्प्लेंडर मोटर सायकल से राजनांदगांव की ओर फरार हो गये थे जिनको पुलिस के द्वारा पीछा करके पकड़ा गया है। भिलाई नगर पुलिस ने आज उक्त तीनों आरोपियों का सिविक सेंटर में जुलूस निकाला।

आरोपियों से पुछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार किया गया जिनसे घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आलाजरब धारदार कटर को जब्त कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही मे लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे सउनि. लेखपाल साहू , प्र. आर. प्रेम कुमार सिंह, आर. अनिल गुप्ता , अमित वर्मा , हेमेन्द्र कुर्रे, दिलीप सिदार, बृजभुषण तिवारी , इसरार अहमद की भुमिका महत्वपुर्ण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button