छत्तीसगढ़फीचर्ड

हिन्दु देवी- देवताओं को पुजा पाठ न करने की शपथ दिलाने वाला आरोपी प्रधान पाठक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटो में किया गिरफ्तार…प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर द्वारा गांव के व्यक्तियों को चौक में एकत्रित कर हिन्दुओं के आराध्य भोलेनाथ, भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण एवं हिन्दु देवी देवताओं को पुजा पाठ न करने की शपथ दिलाई थी…

बिलासपुर। प्रार्थी रूपेश कुमार शुक्ला दिनाँक 28/01/2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 22.01.2024 को गाव मोहतराई में सनातन धर्म के परम आराध्य श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शुभ अवसर पर पुरे भारत वर्ष में हर्ष एवं उल्लास का माहौल था, उसी दिन रतनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहतराई निवासी प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर द्वारा गांव के व्यक्तियों को चौक में एकत्रित कर हिन्दुओं के आराध्य भोलेनाथ, भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण एवं हिन्दु देवी देवताओं को पुजा पाठ न करने की शपथ दिलाई।

जिसके इस कृत्य से सनातन धर्म अनुवायियों के भावनाओ को ठेस पहुंचा है। क्षेत्र में धार्मिक मनमुटाव फैल रहा है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में उक्त अपराध धारा का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामला धार्मिक उन्माद संबंधी अपराध होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर व थाना रतनपुर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रतनलाल सरोवर निवासी मोहतराई को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी- रतनलाल सरोवर पिता स्व. परसराम सरोवर उम्र 60 वर्ष निवासी मोहतराई थाना रतनपुर।

थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.
अप.क्र. – 83/2024 धारा – 153(क),295(क) भादवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button