छत्तीसगढ़फीचर्ड

हीरा बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख रुपए का 34 नग हीरा बरामद

पुलिस द्वारा 09 लाख रूपये के हीरा के साथ कालाहाण्डी उड़ीसा के हीरा तस्कर को किया गया गिरफ्तार…आरोपी 34 नग हीरा अपना पास रख कर ग्राहकों का कर हा था तलाश…मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल ग्राम नहरगांव तिराहा स्कुल के पास एक व्यक्ति जो सफेद रंग का लाईनदार हाफ टीशर्ट एवं नीला रंग का हाफ पेंट पहना हुआ है अपने पास अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रखा कर ग्राहक का इंतजार करते खडा है…

 

 

गरियाबंद। वरिष्ठ अधिकारियों को अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गरियाबंद एवं सायबर टीम को अवैध हीरा तस्कर का पतासाजी कर रेड कार्यवाही के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी गरियाबंद थाना स्टाफ एवं सायबर टीम घटना स्थल रवाना किया गया।

मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल ग्राम नहरगांव तिराहा स्कुल के पास एक व्यक्ति जो सफेद रंग का लाईनदार हाफ टीशर्ट एवं नीला रंग का हाफ पेंट पहना हुआ है अपने पास अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रखा कर ग्राहक का इंतजार करते खडा है।

पुलिस स्टाफ, गवाह तथा सायबर टीम के साथ मौका पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर आरोपी बंशीधर सेठी के कब्जे से 34 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 920000 रूपये एवं 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाइल किमती 5000/- जुमला किमती 925000/- रूपयें को समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 303(2) बीएनएस 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के आरोपी बंशीधर सेठी पिता डम्बरू सेठी उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम धोबापाडा थाना भवानीपटना जिला कालाहाण्डी उड़ीसा के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा बताया गया कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मामलों में संलिप्त लोगों पर निगाह रखी जा रही है। अवैध कृत्य पाये जाने पर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्यवाही में थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद एवं सायबर टीम की विषेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी- बंशीधर सेठी पिता डम्बरू सेठी उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम धोबापाडा थाना भवानीपटना जिला कालाहाण्डी, ओडिशा

जप्त सामग्री- 34 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 920000 रूपये एवं 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाइल किमती 5000/- जुमला किमती 925000/- रूपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button