छत्तीसगढ़फीचर्ड

हेरोईन के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, एफसीआई गोदाम के पास ग्राहक की कर रहे थे तलाश

आरोपियों के कब्जे से 5.14 ग्राम एवं 09 नग पोलिथिन की झिल्ली में 1.43 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) किया गया जप्त…आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध धारा 21 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार…

धमतरी। जिले के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित नशीली पदार्थ की अवैध रूप से खरीदी-बिकी और इस व्यवसाय से संलिप्त व्यक्तियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार,नोडल अधिकारी के.के. वाजपेयी के मार्गदर्शन में सायबर सेल तकनीकी धमतरी एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा नशीली मादक पदार्थ खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 29.12.23 शहर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की 02 व्यक्ति अधारी नवागांव एफसीआई गोदाम के पास अवैध रूप से नशीली मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) बिकी करने की सूचना में मौके पर जाकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ गया, जिन्होने अपना नाम 01. तौहिद अली 02 शेख मोईन निवासी धमतरी का होना बताये।

आरोपियो के कब्जे से एक सफेद रंग के पॉलिथिन में भरी मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) कुल वजनी 05.14 ग्राम तथा सफेद रंग की जीप वाली छोटी प्लास्टिक पॉलिथिन जिसके अंदर छोटी-छोटी झिल्ली में बंधा हुआ 09 नग हिरोईन चिट्टा मादक पदार्थ वजनी 1.43 ग्राम कीमती 9000/- रूपये कुल वजनी 6.57 ग्राम कीमती 60400/ रूपये एवं 01 बैटरी वाला तौल मशीन, 01 नग लायटर, सिल्वर पेपर बिकी रकम 2000/- रूपये एवं 01 नग स्कूटी मो.सा. कीमती 1,00,000/- रूपये जप्त जुमला कीमती 1,63,400/- रूपये आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध धारा 21 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण:- 01. तौहिद अली पिता सादिक अली उमग 28 वर्ष निवासी रिसाईपारा मस्जिद के पास धमतरी।

02. -शेख मोईन पिता शेख मकसूद उम्र 28 वर्ष सा. रामसागर पारा आमातालाब रोड धमतरी।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी, निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी, सायबर सेल तकनीकी प्रभारी उप निरीक्षक रमेश कुमार साहू, थाना धमतरी से सहा. उप. निरीक्षक अनिल यदु रमेश साहू, सायबर सेल से प्र.आर. देवेन्द्र राजपूत, आर. धीरज डड़सेना, मुकेश मिश्रा, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, योगेश ध्रुव, मनोज साहू, फनेश साहू, थाना धमतरी से आर अनुराग पाण्डेय, महेश्वर ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button