खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

राजकोट टेस्ट जीतकर टीम इंडिया को हुआ फायदा, WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची

राजकोट टेस्ट में 434 रन की जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है. भारतीय टीम अब दूसरे पायदान पर पहुंच गई है…

राजकोट (ए)। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा. राजकोट में रविवार को संपन्न हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रन से शिकस्त दी. इस बड़ी जीत से टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा फायदा हुआ. अब टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम पहले पायदान पर है. कीवी टीम के खाते में 75 PCT है. भारतीय टीम यहां 59.52 PCT के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं तीसरा स्थान ऑस्ट्रेलिया का है. कंगारू टीम 55 PCT लिए हुए हैं. इस हार के बाद इंग्लैंड का हाल बहुत खराब हो गया है. वह पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर पहुंच गई है. उसके खाते में महद 21.87 PCT रह गई है. राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को स्लो ओवर रेट के कारण भी WTC पॉइंट्स का बड़ा नुकसान हुआ. उसे 19 पॉइट्ंस का नुकसान झेलना पड़ा।

भारतीय टीम ने WTC के वर्तमान चक्र में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं. इनमें उसे चार में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया का एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा है. टीम इंडिया ने इस बार WTC के सफर की शुरुआत वेस्टइंडीज दौरे से की थी।

दो मैचों की उस सीरीज में टीम इंडिया को 1-0 से जीत मिली थी. इसके बाद टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली थी. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से बढ़त बनाए हुए है।

भारतीय टीम ने राजकोट में इंग्लैंड को 434 रन से पटखनी दी. भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक हुए मुकाबलों में यह भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही. इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ चुने गए।

उन्होंने इस मुकाबले में 112 रन की पारी भी खेली और कुल 7 विकेट भी चटकाए. रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने भी दमदार प्रदर्शन किया. रोहित ने जहां पहली पारी में शतक जड़ा, तो वहीं यशस्वी ने तीसरी पारी में दोहरा शतक जमाया. सरफराज ने भारत की दोनों पारियों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button