खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अग्नि-1 मिसाइल का हुआ सफल ट्रेनिंग लॉन्च, साथ ले जा सकती है 1000 किलो का परमाणु हथियार

अग्नि 1 मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक की है। इस मिसाइल का भार 12 टन है और यह 1,000 किलो के परमाणु हथियार को अपने साथ ले जा सकती है…

भुनेश्वर (ए)। मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का ट्रेनिंग लॉन्च गुरुवार को सफलतापूर्वक किया गया। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का प्रशिक्षण प्रक्षेपण सफलता से किया गया। मंत्रालय ने यह भी बताया कि सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए इस ट्रेनिंग लॉन्च ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

बता दें  अग्नि 1 मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक की है। इस मिसाइल का भार 12 टन है और यह 1,000 किलो के परमाणु हथियार को अपने साथ ले जा सकती है। अग्नि 1 मिसाइल को उन्नत सिस्टम प्रयोगशाला ने रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और रिसर्च सेंटर इमरात के साथ मिलकर विकसित किया है।

मिसाइल को हैदराबाद स्थित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने पूरा किया है। इस मिसाइल को सबसे पहले साल 2004 में सेवा में लिया गया था। जमीन से जमीन पर वार करने वाली इस मिसाइल को  सॉलिड प्रॉपलैंट्स द्वारा बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button