खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

जानिए कौन है भारतीय मूल के समीर शाह जिन्हें ब्रिटेन सरकार बनाने जा रही BBC का नया चेयरमैन?

भारतीय मूल के डॉ. समीर शाह को ब्रिटिश सरकार ने बीबीसी के नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया है. उनको रिचर्ड शार्प की जगह बीबीसी प्रमुख की जिम्मेदारी दी जा रही है…

नईदिल्ली (ए)। ब्रिटिश सरकार ने बीबीसी के नए प्रमुख के लिए भारतीय मूल के डॉ. समीर शाह का नाम फाइनल किया गया है. सरकार ने अनुभवी टीवी पत्रकार समीर शाह को रिचर्ड शार्प की जगह अपनी पसंद के रूप में नामित किया. रिचर्ड शार्प को अप्रैल माह में बीबीसी प्रमुख पद से हटा दिया गया था। शाह की नियुक्ति को संसदीय समिति की ओर से अनुमोदित किया जाएगा. सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बीबीसी आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

बता दें कि 71 साल के समीर शाह को टेलीविजन और विरासत की सेवाओं के लिए 2019 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरफ से सीबीई से सम्मानित किया गया था. इससे पहले समीर शाह ने 40 से अधिक सालों तक टेलीविजन में काम किया है और बीबीसी में करंट अफेयर्स के प्रमुख सहित कई भूमिकाएं निभाई हैं. नाम तय होने के बाद उन्होंने एक बयान में कहा कि उन्हें सरकार का पसंदीदा उम्मीदवार नामित किये जाने पर ”खुशी” है।

बीबीसी ने समीर शाह का किया स्वागत बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम इस घोषणा का स्वागत करते हैं कि समीर शाह को बीबीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाने के लिए सरकार के पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में चुना गया है और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड में उनके शामिल होने की उम्मीद है।”

जानें कौन हैं समीर शाह समीर शाह का जन्म 1952 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था. उनका परिवार 1960 में इंग्लैंड चला गया जहां उन्होंने एक स्वतंत्र ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई की और हल (Hull) विश्वविद्यालय से भूगोल में अपनी डिग्री प्राप्त की. इसके तुरंत बाद, वह लंदन वीकेंड टेलीविजन से जुड़ गए जहां उन्होंने जॉन ब्रिट (जो बाद में बीबीसी के महानिदेशक बने) और माइकल विल्स के साथ काम किया।

उनको 1987 में बीबीसी के टीवी करंट अफेयर्स का प्रमुख नियुक्त किया गया था. इसके बाद 1994 से 1998 तक वह बीबीसी के पॉलिटिकल जर्नल‍िजम प्रोग्रम के प्रमुख रहे. 1998 में शाह ने विल्स से जूनिपर टीवी खरीदा जिसके बाद जूनिपर के कई कार्यक्रम बीबीसी, चैनल 4, नेशनल ज्योग्राफिक, डिस्कवरी और यहां तक ​​कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किए गए हैं. उन्हें 2002 में रॉयल टेलीविजन सोसाइटी का फेलो भी चुना गया था और 2019 में विरासत और टीवी की सेवाओं के लिए सीबीई से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button