छत्तीसगढ़फीचर्ड

अनैतिक कार्यों में संलिप्त 5 महिला और दो पुरुष पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बिलासपुर। थाना सकरी पुलिस द्वारा दिनांक 05-09-2025 रात्रिकालीन विशेष कार्यवाही की गई हाईवे क्षेत्र से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ व्यक्ति संदेहास्पद रूप से घूमते हैं।

अनैतिक कार्यों में संलिप्त रहते हैं। इन शिकायतों के आधार पर थाना सकरी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

इस दौरान 05 महिलाएँ एवं 02 पुरुष को संदेहास्पद परिस्थितियों में पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही की गई।

उन्हें कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 04 व्यक्तियों के विरुद्ध भी धारा 128 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button