देश-दुनियाफीचर्ड

गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: खाने के मेन्यू की तरह दिखाते थे लड़कियां, फिर ऐसे परोसी जाती थीं ग्राहकों के सामने

रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस को धमकाने वाले लहजे में कहा था कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां घुस आने की, मालूम है हमारे मालिक कौन हैं। महिला कर्मचारी ने पुलिस को प्रेशर में लेने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के पास पक्की खबर थी। इसलिए अपने साथ महिला पुलिस बल को लेकर गए अधिकारी सीधे गेस्ट हाउस के कमरों में घुस गए…

 

मथुरा (ए)। गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को दीपक गेस्ट हाउस की महिला रिसेप्शनिस्ट ने जोरदार तरीके से हड़काया था। रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस को धमकाने वाले लहजे में कहा था कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां घुस आने की, मालूम है हमारे मालिक कौन हैं। महिला कर्मचारी ने पुलिस को प्रेशर में लेने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों के पास पक्की खबर थी। इसलिए अपने साथ महिला पुलिस बल को लेकर गए अधिकारी सीधे गेस्ट हाउस के कमरों में घुस गए।

सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर थाना हाईवे और कोतवाली क्षेत्र के देव गेस्ट हाउस और दीपक गेस्ट हाउस पर छापा मारा था। जहां से 11 महिलाएं, संचालक और एक ग्राहक को पकड़ा था।

देह व्यापार में पकड़ी गईं महिलाएं बुकिंग पर आती थीं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़ा गया दलाल जीतू प्रति कस्टमर के हिसाब से महिलाओं को 600 रुपये देता था। पकड़ी गईं महिलाएं दिल्ली, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर और हरियाणा की हैं। सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया है। जबकि गेस्ट हाउस संचालक दीपक खंडेलवाल और दलाल जीतू को जेल भेजा गया है।

अनैतिक व्यापार की शिकायत एसएसपी श्लोक कुमार को जनसुनवाई में मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने टीम बनाकर गेस्ट हाउस और होटलों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button