खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अभिनेता शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने किया भाजपा प्रवेश, वर्ष 2009 में अभिनेता ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

शेखर सुमन राजनीति में पहले भी किस्मत आजमा चुके हैं। वर्ष 2009 में अभिनेता ने कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था…

नईदिल्ली (ए)। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक, राधिका खेड़ा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुईं। अभिनेता शेखर सुमन भी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने साथ छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने और साजिश का आरोप लगाया था।

उनका दावा है कि उन्होंने यह मुद्दा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है।

मैं लोकसभा चुनाव का मीडिया प्रभारी थी। मेरा लगातार अपमान किया जा रहा था… ”राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ मीडिया चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब की पेशकश की। उसके साथ एक और शख्स धनंजय ठाकुर था। मीडिया विभाग में काम करने वाली दो अन्य महिलाएं मेरे साथ थीं।”

शेखर सुमन राजनीति में पहले भी किस्मत आजमा चुके हैं। वर्ष 2009 में अभिनेता ने कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा में थे और शेखर सुमन वह चुनाव हार गए थे। इसे लेकर बीते दिनों एक बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने कहा था, ‘मैं डिफॉल्ट रूप से राजनीति से जुड़ा था। ऐसी कोई चाहत नहीं थी। लेकिन कभी-कभी आप भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल हो जाते हैं और मैंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि मैं अपने शहर, अपने समाज और अपने राज्य के लिए कुछ करना चाहता था’।

बीते दिनों शेखर सुमन ने स्टार प्रचारकों की तलाश कर रहे राजनीतिक दलों से ऑफर मिलने के बारे में भी खुलासा करते हुए कहा था, मुझे बहुत सारे प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन जब वे अब मेरे पास आते हैं तो मैं बहरा और अंधा हो जाता हूं। मैंने खुद को राजनीति से दूर रखा है, क्योंकि वैसे भी हमें अपने जीवन में राजनीति से निपटना पड़ता है। तो पहले उससे ही निपट लें’। अपने इस बयान के कुछ दिनों बाद अभिनेता ने भाजपा का दामन थामा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button