खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया मतदान: लोगों से की स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील, भीड़ में बच्चे को दुलारा

उन्होंने कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करुंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्मय है…

अहमदाबाद (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। तीसरे चरण मे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आकर पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मस्ती भी की। उन्होंने बच्चे को अपनी गोद में लेकर दुलारा। मतदान केंद्र से बाहर आकर पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की।

मीडिया से बात करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ वहां मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा, “ये जो लोग दिन-रात दौड़ कर रहे हैं, अपने स्वास्थ्य की भी चिंता कीजिए। मीडिया की प्रतियोगिता भी इतनी है कि आपको समय से आगे दौड़ना पड़ता है। मैं तो यही प्रार्थना करुंगा अपने पुराने साथियों से की अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और पानी ज्यादा पीजिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और एनर्जी भी बनी रहती है।”

पीएम मोदी ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान है। मैं देशवासियों को विशेष रूप से आग्रह करुंगा कि लोकतंत्र में मतदान एक सामान्य दान नहीं है। हमारे देश में दान का एक महात्मय है। उसी भाव से देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। आज तीसरे चरण का मतदान है। अभी तीन सप्ताह और मतदान चलेगा। मतदान के चार दौर आगे भी हैं। मेरा गुजरात में मतदान के नाते यही एक रेगुलर जगह है जहां से मैं मतदान करता हूं। अमित भाई यहां भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।”

पीएम मोदी ने बताया कि वे कल ही आंध्र प्रदेश से आए हैं। आज वह मध्य प्रदेश जाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं कल ही आंध्र प्रदेश से आया हूं। यहां से मध्य प्रदेश जाना है। महाराष्ट्र जाना है, फिर आगे जाना है। इसलिए मैं ज्यादा बात तो नहीं कर पाऊंगा। लेकिन मैं उन लोगों का अभिवादन करता हूं जो मतदान की इस प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। भारत में चुनावी प्रक्रिया कैसी है, चुनावी प्रबंधन कैसा है।”

पीएम मोदी ने बताया कि यह दुनिया के लिए सीखने का मौका है। दुनिया के विश्वविद्यालयों को इस पर केस स्टडी करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “यह लोकतंत्र का उत्सव न सिर्फ भारत में है, बल्कि इस साल पूरी दुनिया में है। इसके लिए चुनाव आयोग बहुत-बहुत अभिनंदन का अधिकारी है। मीडिया भी पूरी तरह चुनाव के रंग में रंग जाती है। यही मंथन देश के लोकतंत्र को मजबूती देता है। इस लोकतंत्र के पर्व में जो भी जितना योगदान दे रहा है, सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं। इसे लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाएं।”

बता दें कि मीडिया से बात करने के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान एक महिला ने उन्हें राखी भी बांधी। पीएम मोदी ने वहां मौजूद बच्चों के हथेली पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button