छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल ने केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के प्रभारियो एवं थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

चुनाव दौरान पाॅलिंग बूथ में क्या करें, क्या न करें इस संबंध में उपस्थित सेक्टर प्रभारियों को बताया गया…जिला के सभी बस स्टैंड ,बस स्टॉप एवं प्रमुख चौक , चौराहों पर सक्रियता से सभी प्रकार के वाहनों की चेकिंग करने दिया निर्देश…नक्सल प्रभावित ग्रामो एवं अंतर जिला व राज्य से आने जाने वाले वाहनों में पुलिस ने किया*संदिग्ध व्यक्तियो करें औचक चेकिंग…

खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला केसीजी मे दिनांक 24/04/2024 को पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) जिला केसीजी0 के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुये जिला मुख्यालय से दूर वनांचल नक्सल प्रभावित क्षेत्र थाना बकरकटटा, मोहगांव, साल्हेवारा, गातापारा, गण्डई, छुईखदान,ठेलकाडीह एवं थाना खैरागढ़ में बाहर से आये केन्द्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ., आईटीबीपी, सीएएफ फोर्स के प्रभारियो एवम् थाना प्रभारियों को की संयुक्त मीटिंग लिया गया।

मीटिंग दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शांतिपूर्ण मतदान कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

सभी थाना के समीप लगे चेकपोस्ट में तैनात अधि0/कर्म0 को वाहन चेकिंग करने के संबंध में बारिकी से चेक करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया कि आम जनता को किसी भी प्रकार का परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखते हुये सभी वाहनों को बारिकी से चेकिंग करने एवं संदिग्ध वस्तु, नगदी रकम, गांजा, शराब आदि पाये जाने पर नियमानुसार त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

उपरोक्त मीटिंग में अति0 पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले, प्रशिक्षु उपुअ प्रतिभा लहरे केन्द्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीएएफ फोर्स के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button