दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध संचालित दुकानों पर चला भिलाई चरोदा निगम का बुलडोजर, ठेला और गुमटी किया जप्त

भिलाई-03। नगर पालिक निगम, भिलाई -चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्र. 01 इंदिरा नगर, हथखोज में संचालित अवैध दुकानों पर निगम द्वारा ठेला, गुमटी जप्त करने की कार्यवाही की गयी है। गुरुवार 10 अगस्त को निगम प्रशासन को मिली शिकायत के आधार पर यह कार्यवाही की गयी है।

यहाँ बता दें कि इंदिरा नगर, हथखोज में शराब भट्ठी के आसपास अनेक ऐसे दुकानों का संचालन किया जा रहा था, जिसमें पानी- पाऊच, डिस्पोजल एवं अन्य सामाग्री का विक्रय अवैध रूप से करते पाया गया, जिसके कारण उक्त स्थल पर सदैव नशेड़ियों एवं असामाजिक जनों का जमावड़ा रहता था।

इस पर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार भवन–अनुज्ञा अधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के साथ ठेले और गुमटी जप्त करने की कार्यवाही की गयी है।

कार्यवाही के दौरान उप अभियंता मुकेश रात्रे, समयपाल श्यामता साहू समयपाल भीषम वर्मा, जेसीबी ऑपरेटर एवं सहयोगियों द्वारा कार्य पूर्ण कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button