दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SDM जागेश्वर कौशल ने लिया फाइलेरिया का दवा, कहा- इस संक्रमण से मुक्ति के लिए दवा का सेवन करना है जरुरी

भिलाई 03। सरकार द्वारा 10 अगस्त से फाइलेरिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी तहत स्कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा का वितरण किया जा रहा है साथ ही लोगो को इस बीमारी से बचने के उपाय बताए जा रहे है। जल्दी ही फाइलेरिया की दवा घर घर भी वितरण किया जाएगा।

इसी तारतम्य में गुरुवार को डॉक्टर बी.कठौतिया के नेतृत्व में भिलाई चरोदा क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों में द्वारा का वितरण किया गया। अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी (राजस्व) भिलाई-03 कार्यालय में भी द्वारा का वितरण किया गया। एसडीएम जागेश्वर कौशल ने दवा लिया और लोगो से अपील किया की फाइलेरिया बीमारी से मुक्ति पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही दवा का सेवन करे और अपने परिवार और क्षेत्र को इस बीमारी से मुक्ति दिलाए। इस संक्रमण से मुक्ति के लिए दवा का सेवन करना जरूरी है।

डॉक्टर बी. कठौतिया ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है। व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है। फाइलेरिया का लक्षण है हाथ पैर की सूजन (हाथी पाव), हाइड्रोसील सूजन, महिलाओ में स्तन सूजन की समस्या पाई जाती है।

डॉक्टर बी. कठौतिया ने दवा के सेवन से फाइलेरिया के परजीवी मार जाते है, जिससे बीमारी से बचा जा सकता है। ये दवा पेट के अन्य कृमि को भी खत्म करती है तथा खुजली एवं जू के खात्मे में भी मदद करती है। दवा वितरण के दौरान डॉक्टर बी कठौतिया, सैयद असलम, ए. दत्ता और आर. विश्वास मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button