खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 40 से अधिक सिविल जज, सत्र व जिला न्यायधीशों का स्थानान्तरण व प्रमोशन आदेश किया जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने अलग अलग जिलों में पदस्थ 40 से अधिक सिविल जज, सत्र व जिला न्यायधीशों का स्थानान्तरण व प्रमोशन किया है। गुरुवार को इस संबन्ध में हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया गया है। स्थानांतरण के साथ ही दो जजों का वहीं पर प्रमोश न हुआ है। थर्ड एडीजे सूरजपुर सुनील कुमार नंदे को यहीं पर प्रथम एडीजे और सेकेण्ड एडीजे अम्बिकापुर मनोज कुमार सिंह ठाकुर को यहीं पर फर्स्ट एडीजे के रूप में पदोन्नत किया गया है।

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार एडीजे फर्स्ट सूरजपुर ओमप्रकाश सिंह चौहान को स्थानांतरित कर हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार डिस्ट्रिक्ट जज रायपुर संतोष शर्मा, फर्स्ट एडीजे रायपुर संतोष तिवारी, फर्स्ट एडीजे अंबिकापुर नीलिमा सिंह बघेल, एडीजे एफटीएससी (पॉक्सो )बलोदा बाजार शहाबुद्दीन अंसारी, एडीजे एफटीएससी कवर्धा हिमांशु जैन, सीजेएम कोंडागांव मोना चौहान, सिविल जज क्लास वन राजनांदगांव प्रियंका अग्रवाल, थर्ड सिविल जज क्लास वन लोकेश कुमार और फर्स्ट सिविल जज क्लास टू वीरन्द्र सिंह को बैकुंठपुर भेजा गया है।

इसी प्रकार हाईकोर्ट ने अमन तिग्गा को सिविल जज वन कोरिया, विनय कुमार साहू को अतिरिक्त जज सिविल कोर्ट बलरामपुर, योगिता कंवर को सिविल जज राजनांदगांव, श्वेता ठाकुर सिविल जज मुंगेली, शैलेश कुमार वशिष्ठ को सिविल जज राजनांदगांव, शाश्वत दुबे को एडिशनल जज सिविल कोर्ट बलरामपुर, सिद्धार्थ आनंद सोनी को सिविल जज कोरबा और शिवेंद्र कुमार टेकाम को धमतरी में सेकेण्ड सिविल जज नियुक्त किया है।

इन जजों को मिला प्रमोशन 18 ज्युडिशियल अफसरों को पदोन्नत किया गया है। पारुल श्रीवास्तव को  सीजेएम सारंगढ़, सर्वविजय अग्रवाल को सीजेएम जांजगीर चाम्पा, विवेक गर्ग को सीजेएम खैरागढ़, ताजुद्दीन आसिफ को सीजेएम बीजापुर¸ गंगा पटेल को सीजेएम सक्ती, एकता अग्रवाल सीजेएम पेंड्रा रोड, दुलार सिंह निर्मलकर को अम्बागढ़ चौकी ,हरेन्द्र सिंह नाग सीजेएम नारायणपुर, श्वेता को सीजेएम कबीर धाम, श्रुति दुबे सीजेएम मनेन्द्रगढ़, श्वेता उपाध्याय को एसीजेएम रायपुर, ओमप्रकाश साहू एसीजेएम कवर्धा, उमेश कुमार उपाध्याय सीजेएम बेमेतरा, गीतेश कुमार कौशिक सीजेएम सुकमा, रूपनारायण राठौर सीजेएम बस्तर, अश्वनी चतुर्वेदी सीजेएम कोरबा, यशोदा नाग सीजेएम कोंडागांव और सीमा प्रताप चन्द्र को एसीजेएम डोंगरगढ़ नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button