छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP जितेंद्र शुक्ला ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, उनके परिजनों से मिलकर जाना हालचाल

कोरबा। जिला पुलिस बल कोरबा की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन आज दिनांक 21.10.2023 को पुलिस कार्यालय कोरबा परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला, 13वीं बटालियन कमांडेंट रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, डीएसपी इग्नायुस तिर्की, हेडक्वार्टर डीएसपी प्रतिभा मरकाम, एसडीओपी बेनेडिक्ट मिंज, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, निरीक्षक सनत सोनवानी, रूपक शर्मा, नितिन उपाध्याय, मृत्युंजय पांडे, युवराज तिवारी, अश्वनी राठौर, कृष्ण कुमार वर्मा, अभिनव कांत सिंह, एसआई प्रेम साहू, नवीन पटेल, लक्ष्मण खुंटे एवं जिले के पुलिस बल, गणमान्य नागरिक ,सभी मीडिया के साथी, शहीद जवानों के परिजन उपस्थित रहें।

इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी 13 शहीद जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रृद्वांजली अर्पित की, जिन्होंने रणक्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते समय अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस मौके पर शहीद स्मारक को फूल मालाओं से सजाया गया था। पुलिस कप्तान ने शहीद जवानों के परिजनों को साल एवं श्रीफल भेटकर उनका सम्मान किया

पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शहीद परेड के पश्चात शहीद परिवारजन से बात किये एवं समस्यायों को निराकरण करने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button