दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रशिक्षु IAS बैच ने भिलाई स्टील प्लांट की इस्पात निर्माण की प्रक्रिया से हुए रूबरू

भिलाई। एक दिवसीय प्रवास पर भिलाई आए आईएएस ट्रेनी बैच-2023 ने 27 जनवरी 2024 को भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण कर इस्पात निर्माण की प्रक्रिया से अवगत हुए। इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एक प्रस्तुतीकरण बैठक में आईएएस प्रशिक्षु शामिल हुए।

इस बैठक में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए के चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), डाॅ ए के पंडा, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरूप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डाॅ एम रविन्द्रनाथ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। प्रस्तुतीकरण बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र में लौह और इस्पात निर्माण की प्रक्रिया को सुक्ष्मता के साथ प्रदर्शित किया गया।

इसी कड़ी में आईएएस प्रशिक्षणार्थियों ने संयंत्र भ्रमण के प्रारंभ में सर्वप्रथम संयंत्र परिसर में स्थित सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर पहुंचे, जहां उन्हें सुरक्षा संबंधित जानकारियों से अवगत कराया गया और इसके पश्चात इन्होंने कोक ओवन बैटरी-11 का अवलोकन किया और ब्लास्ट फर्नेस-8 में हाॅट मेटल उत्पादन प्रक्रिया से रूबरू हुए। स्टील मेल्टिंग शाॅप-3, यूनिवर्सल रेल मिल का भी निरीक्षण किया।

इसी कड़ी में मध्यान्ह भोज के बाद सेक्टर-6 स्थित अक्षय पात्र का अवलोकन किया और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button