दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मैत्री बाग में फ्लावर शो का आयोजन 4 फरवरी को, प्रतियोगिता और प्रवेश फार्म से संबंधित जानकारी के लिए इन नंबर्स पर कर सकते है संपर्क

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं उद्यान विभाग प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति फ्लावर शो-2024 का आयोजन आगामी 04 फरवरी 2024 (रविवार) को मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन में प्रातः 9ः00 बजे से किया गया है। फ्लावर शो में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता उपस्थित रहेंगे। श्री दासगुप्ता द्वारा फ्लावर शो का उद्घाटन संध्या 4ः00 बजे किया जाएगा।

फ्लावर शो में आवासीय व शालेय बागवानी प्रतियोगिता, गमलों में लगे केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज़ एवं मौसमी पौधों सेवंती, डहेलिया, गुलाब और इन्हीं पौधों के कट फ्लावर की प्रतियोगिता तथा बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों से विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्षन, औषधीय पौधों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता जैसे पुष्प-सज्जा, रंगोली, गुलदस्ता (बुके), फलों एवं सब्जियों से तैयार माॅडल आदि का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सब्जियों एवं फलों से तैयार सलाद का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

फ्लावर शो-2024 को सफल बनाने एवं भव्यता प्रदान करने प्रबंधन द्वारा मैत्री बाग में रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही है। मैत्री बाग के सेल्फी प्वाइंट, मोमबत्ती गार्डन, संकन लाॅन आदि की साज-सज्जा तथा इस अवसर पर आयोजित पानी पर रंगोली एवं बागवानी से संबंधित स्टाॅल आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। साथ ही मैत्री बाग में निर्मित तंबूरे का उद्घाटन भी किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का प्रावधान नहीं है बल्कि यह पूर्णतः निःशुल्क होगी। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी एवं प्रवेश फार्म के लिए मैत्री बाग के कार्यालयीन नंबर 07882858331 तथा मो.न. 9407982238, 9407984052, 9407987854, 9407987730, 9407983952, 9329020572 पर संपर्क कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रबंधन द्वारा जनसमुदाय से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील भी की गई है। 04 फरवरी 2024 (रविवार) को प्रातः 9ः00 बजे से सभी प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन एवं प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button