खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा पहले इस्तीफा और फिर समर्थन पत्र, फिर से लेंगे सीएम पद की शपथ

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद सीएम के मुंह से पीएम की प्रशंसा और रोहिणी आचार्या के संदेश के साथ जिस ‘खेला’ ने रंग दिखाया, अब उसका परिणाम सामने हैं। कुछ देर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है…

पटना (ए)। बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम के ताजा अपडेट के मुताबिक, आखिकार तमाम अटकलों के बाद नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर इस्तीफा दिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को समाप्त करने का प्रस्ताव दिया गया है। मैं इस्तीफा सौंप दिया है। हमने पार्टी के लोगों की ही बात मानी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मौजूदा गठबंधन से हम अलग हो गए हैं। इस गठबंधन के साथ काम करने में दिक्कत हो रही थी, जिससे मुझे तकलीफ हो रही ती। पार्टी के सदस्यों से मैंने यह समस्या साझा की, तो उन्होंने कहा कि आप इस्तीफा दे दीजिए और मैं उनकी बात को मान लिया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब हम नए गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा के वरीय नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विधायक दल की बैठक हो गई। हमलोग सारे विधायक बस में बैठकर मुख्यमंत्री आवास जा रहे हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी को चुन लिया गया है और उपनेता विजय सिन्हा को चुन लिया गया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने मेरे जीवन के लिए एक ऐतिहासिक काम किया है। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, विनोद तावड़े समेत सभी भाजपा के नेताओं का धन्यवाद देता हूं। विधायक दल के नेता चुनने के लिए मैं आभारी हूं। यह मेरे लिए भावुक क्षण है। बिहार में जंगलराज नहीं बन सके, इसके लिए मेरी कोशिश रहेगी। जदयू के वरीय नेता ने संजय झा ने प्रस्ताव दिया तो हमलोगों ने बिहार की जनता के फैसले के साथ जाना उचित समझा।

वही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर से राजभवन पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय सिन्हा समेत कई नेता है। नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पहुंचे हैं। नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लग रहे हैं।

आज रविवार को नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसमें भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी तक का कॉल आने पर भी मांझी ने महागठबंधन की ओर जाने का फैसला नहीं किया।

महागठबंधन टूटने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनता जनार्दन के बीच जाएंगे। खुद के साथ – साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे। रोहिणी ने आगे लिखा कि उसके साथ रहना बेकार है, जिसकी विचारधारा गिरगिट कुमार है।

सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (हम) और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का नाम चल रहा है। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और जदयू विधायकों के आने का सिलसिला जारी है। राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, बिना पास किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं है। राजभवन के बाहर भाजपा और जदयू समर्थकों की भीड़ भी जुटने लगी हैं। भाजपा समर्थक श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं।

राजभवन के राजेंद्र मंडपम में भाजपा, जदयू और हम के विधायक पहुंच रहे हैं। एनडीए के कई नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। शाम पांच बजे से समारोह की शुरुआत होगी। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को शपथ दिलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button