खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज से पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल करेंगे स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी शिमला पहुंचेंगी। 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी…

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी शिमला पहुंचेंगी। शनिवार सुबह 10:00 बजे कल्याणी हेलिपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। यहां से राष्ट्रपति राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा में अपने अधिकारिक निवास स्थान रिट्रीट जाएंगी। 4 से 8 मई तक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ यहां रुकेंगी। 8 मई को राष्ट्रपति वापस दिल्ली जाएंगी।

8 मई को जाएंगी वापस
राष्ट्रपति मुर्मू 5 मई को सुबह 11:15 बजे कैचमेंट एरिया शिमला जाएंगी। 6 मई को सुबह 10:00 बजे कल्याणी हेलिपैड से गगल हवाई अड्डा पहुंचेंगी और चामुंडा माता मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर 2:50 बजे धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 4:05 बजे गगल एयरपोर्ट से शिमला के लिए उड़ान भरेंगी।

7 मई को सुबह 11:25 बजे राजधानी शिमला के संकटमोचन मंदिर और 12:20 बजे तारादेवी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी। यहां वह प्रसाद सेवानम कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5:50 बजे राष्ट्रपति रिज मैदान व मालरोड पर टहलने के अलावा 6:35 बजे गेयटी थिएटर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। देर शाम 7:30 बजे राजभवन शिमला पहुंचेंगी। यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज दिया जाएगा। 8 मई को सुबह 9:20 बजे कल्याणी हेलिपैड से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, अनाडेल से लेकर कल्याणी हेलिपैड के आसपास सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए भी व्यापक संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीआईडी अलग से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है। रिज और मालरोड पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। 1,200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रवेश द्वार पर भी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन की भी चेकिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button