दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही दुर्ग पुलिस एक्शन मोड़ पर, SP शलभ सिन्हा ने स्वयं बुलेट चलाकर फ्लैग मार्च का किया नेतृत्व

भिलाई। दिनांक 09.10.2023 को चुनाव आयोग नई दिल्ली के द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के निर्देशों की परिपालन में जिला पुलिस बल दुर्ग द्वारा “चुनाव कार्य तथा चुनाव संबंधी जारी दिशा निर्देशों का पालन के संबंध में” दिनांक 09/10/2023 को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों, थाना प्रभारियों एवम चौकी प्रभारी की मीटिंग लेकर चुनाव प्रक्रिया एवं चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों के पालन करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिंहा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई।

जिसके बाद शहर के सभी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया, फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा बाइक चलाकर आम जनता को आगमी चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में निर्भीक होकर वोट करने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च रूट -पुलिस कंट्रोल रूम – 7 मिलियन टन चौक – सेक्टर 6A मार्केट- प्रदर्शनी अंडर ब्रिज – सुपेला चौक- चंद्र मौर्य चौक- 18 नंबर सड़क- सुभाष चौक -जलेबी चौक लिंक रोड -सर्कुलर मार्केट -मटन मार्केट- कैनाल रोड -अंडा चौक छावनी चौक- रामलू चौक- वैशाली नगर मार्केट – गदा चौक- फरीद नगर राधिका नगर- सूर्या मॉल रोड – सूर्या मॉल चौक – स्मृति नगर – रायपुर नाका अंडर ब्रिज – मालवीय नगर- रेलवे स्टेशन- ग्रीन चौक- इंदिरा मार्केट पटेल चौक – उतई तिराहा- केलाबाड़ी – महाराजा चौक- बोरसी तिराहा – रेलवे फाटक- कृष्ण टॉकीज – DPS चौक- ग्लोब चौक – पुलिस कंट्रोल रूम तक निकाला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button