खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

वाहन चेकिंग के दौरान आर्टिका कार में पुलिस ने पकड़ा 5.70 लाख रुपए

चुनाव मद्देनजर पुलिस की बडी कार्यवाही,प्रकरण में 05 लाख 70 हजार रूपये नगदी किया गया जप्त, घटना में प्रयुक्त वाहन आर्टिका कार क्र. सीजी 12 एन.ए. 5531 किया गया जप्त…

बिलासपुर। आज दिनांक 09.10.2023 को भोजपुरी टोल प्लाजा में चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी की जा रही थी। उसी दौरान अर्टिका कार क्रमांक सी.जी.12 ए.एन. 5531 जो बिलासपुर से सरगांव रायपुर की ओर जा रहा था कि चेकिंग के दौरान सदिग्ध लगने पर उक्त वाहन को चेक किया गया।

चेक करने पर ड्राईवर सीट के बगल पर एक कपडे की थैले पर नगदी 05 लाख 70 हजार रुपये मिला जिसे ड्राईवर देवेन्द्र सोनी पिता लल्लू सोनी उम्र 50 साल साकिन मसानगंज बिलासपुर को उक्त रकम के स्वामित्व, श्रोत, एव परिवहन के संबंध में धारा 91 जा.फौ का नोटिस देने जाने पर कोई वैध कागजात पेश नही करने उक्त नगदी रकम एवं वाहन को धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button